जीएसटी के 5 फीसदी और 18 फीसदी स्लैब को जीओएम की मंजूरी, जीएसटी काउंसिल लेगा फैसला

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद के मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने जीएसटी के 5 फीसदी और 18 फीसदी के स्लैब को मंजूरी दे दी है। लग्जरी समानों को 40 फीसदी के दायरे में लाया जाएगा। इसे जीएसटी काउंसिल के पास भेजा गया है, जो इस पर फैसला लेगी। अभी जीएसटी के चार स्लैब 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी हैं।

जीएसटी की दरों को युक्तिसंगत बनाने, बीमा पर कराधान और क्षतिपूर्ति उपकर से संबंधित मंत्री समूह की बैठक के दूसरे दिन गुरुवार को जीओएम के संयोजक सम्राट चौधरी ने बताया कि हमने केंद्र सरकार के प्रस्ताव का समर्थन किया है। प्रस्ताव में 12 फीसदी और 28 फीसदी के जीएसटी स्लैब को खत्म करने की बात है। उन्‍होंने कहा कि सभी ने केंद्र के प्रस्तावों पर अपने सुझाव दिए। हालांकि, कुछ राज्यों ने कुछ आपत्तियां भी जताईं। इसे जीएसटी काउंसिल के पास भेजा गया है, जो इस पर फैसला लेगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से आए प्रस्ताव पर सभी लोगों ने अपनी बात रखी है। जीओएम ने 12 फीसदी और 28 फीसदी टैक्स को समाप्त करने के प्रस्ताव का समर्थन किया है।

मंत्री समूह दो दिन से केंद्र सरकार के ‘अगली पीढ़ी’ के जीएसटी सुधारों पर विचार कर रहा है। बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी छह सदस्यीय मंत्री समूह (जीओएम) के संयोजक हैं। जीओएम के अन्य सदस्यों में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा और केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल शामिल हैं।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

सरायकेला में जंगली हाथियों का उत्पात, एक ही रात दो राशन दुकानें और घर क्षतिग्रस्त, कई एकड़ धान की फसल बर्बाद

सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू और ईचागढ़ में जंगली हाथियों ने एक घर, दो राशन दुकानों और धान की फसलों को...

छठ पूजा के रंग में रंगीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो वायरल, लालू-राबड़ी समेत कई नेताओं को दिया न्योता

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो शेयर किया। लालू यादव,...

झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर AISF ने राज्यपाल से की मुलाकात, कल्याण मंत्री से मांगा इस्तीफा

झारखंड में 2023 से छात्रवृत्ति भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए AISF ने राज्यपाल संतोष गंगवार से...

Read More