स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री के बाद फिसले ऑल टाइम प्लास्टिक्स के शेयर
घरों में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी ऑल टाइम प्लास्टिक्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 275 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 314.30 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 311.30 रुपये के स्तर पर हुई।
शेयर बाजार में मामूली तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत हुई। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई।
दिल्ली हवाई अड्डे पर 15 अगस्त को अनिर्धारित उड़ानों पर रहेगा प्रतिबंध
राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) पर 15 अगस्त को निर्दिष्ट अवधि में उन उड़ानों को उतरने या उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जो पहले से निर्धारित नहीं होंगी। ये प्रतिबंध अनुसूचित एयरलाइनों की गैर-अनुसूचित उड़ानों के साथ-साथ चार्टर्ड उड़ानों पर भी लागू होंगे।
सोना और चांदी की घटी कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में गिरावट आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,390 रुपये से लेकर 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
डीपीआईआईटी ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हीरो मोटोकॉर्प के साथ किया समझौता
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स को समर्थन देने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हैं।
हाइवे इंफ्रास्ट्रक्चर की स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और मैनेजमेंट कंपनी हाइवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 70 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
टेस्ला ने नई दिल्ली के एरोसिटी वर्ल्डमार्क 3 में अपना शोरूम खोला
अमेरिकी कारोबारी ऐलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में अपना दूसरा शोरूम खोल दिया है। कंपनी ने मुंबई के बाद अपने दूसरे शोरूम का सोमवार को नई दिल्ली में शुभारंभ किया है।
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज गिरावट का रुख नजर रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना आज 700 रुपये से 760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है।
स्टॉक मार्केट में बीएलटी लॉजिस्टिक्स की जोरदार एंट्री, मजूबत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
कंटेनर के जरिये ढुलाई करने और वेयर हाउस सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी बीएलटी लॉजिस्टिक्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 75 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
स्टेट बैंक का पहली तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 12 फीसदी बढ़कर 19,160 करोड़ रुपये
देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 30 जून को समाप्त अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 19,160 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।