शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का झटका भी लगा, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया।
सर्राफा बाजार में 1.06 लाख रुपये के स्तर पर पहुंचा 22 कैरेट सोना, चांदी हुई सस्ती
नई दिल्ली | घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी है। आज सोना 540 रुपये लेकर 590 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है, तो चांदी आज 1,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। सोने की कीमत में हुई बढ़ोतरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,15,480 रुपये से लेकर 1,15,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सरकार ने आईएसआई विधेयक, 2025 के मसौदे पर टिप्पणियां आमंत्रित कीं
नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई) विधेयक, 2025 के मसौदे पर टिप्पणियां आमंत्रित कीं है। इस विधयेक का मसौदा जारी कर दिया है। इसका उद्देश्य आईएसआई को विश्व स्तरीय शिक्षा, शोध और नीति समर्थन प्रदान करने के लिए सशक्त बनाना है।
बाजार में तेजी का रुख, नए शिखर पर पहुंची चांदी की कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी के भाव में तेजी का रुख बन गया है। आज सोना 420 रुपये से लेकर 460 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी की कीमत आज 3,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल गई है।
एचडीएफसी बैंक की दुबई शाखा को स्थानीय नियामक ने नए ग्राहक जोड़ने से रोका
एचडीएफसी बैंक की दुबई अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र (डीआईएफसी) शाखा को स्थानीय नियामक ने नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया है।
वित्त मंत्री सीतारमण तीन अक्टूबर को कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन
केंद्रीय वित्त एवं कॉपोर्रेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण तीन अक्टूबर को यहां के ताज पैलेस में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी 2025) के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगी।
विश्व खाद्य भारत शिखर सम्मेलन: पहले दो दिनों में 1 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर
भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को वैश्विक और घरेलू निवेशकों से मजबूत समर्थन मिला है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से आयोजित विश्व खाद्य भारत 2025 शिखर सम्मेलन में पहले और दूसरे दिन के अंत तक हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का कुल मूल्य एक लाख करोड़ रुपेय के निवेश को पार कर गया है।
ईएसआईसी योजना से जुलाई महीने में जुड़े 20.36 लाख नए कर्मचारी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ईएसआई योजना के तहत जुलाई में कम से कम 20.36 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं, जो जून महीने में नामांकित कुल 19.37 लाख नए कर्मचारियों की तुलना में 4.86 फीसदी अधिक है।
सरकार ने एनसीडीआरसी में सदस्य पद के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे
नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) में सदस्य के रिक्त पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि से पहले होने वाली किसी भी अतिरिक्त रिक्ति के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कोयला मंत्रालय का शुक्रवार को नई दिल्ली में कोयला गैसीकरण पर दूसरा रोड शो
नई दिल्ली | कोयला मंत्रालय शुक्रवार को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के साथ मिलकर नई दिल्ली स्थित फिक्की फेडरेशन हाउस में कोयला गैसीकरण-सतही एवं भूमिगत प्रौद्योगिकियों पर दूसरा रोड शो आयोजित करने जा रहा है। मंत्रालय ने इससे पहले 12 सितंबर को मुंबई में एक उच्च-स्तरीय रोड-शो आयोजित किया था।