आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 29 से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती संभव
नई दिल्ली | रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अगली समीक्षा बैठक 29 सितंबर से होगी। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक एक अक्टूबर तक चलेगी। बैठक में लिए फैसलों की जानकारी एक अक्टूबर को दी जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती किये जाने की संभावना है।
इतिहास में पहली बार गोल्ड फ्यूचर्स के निवेशकों को लगातार 9 महीने मिला पॉजिटिव रिटर्न
नई दिल्ली | मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गोल्ड फ्यूचर्स में कारोबार करने वाले निवेशक इस सालर जबरदस्त मुनाफे में हैं। इस एक्सचेंज की शुरुआत होने के बाद 20 साल के इतिहास में पहली बार गोल्ड फ्यूचर्स का कारोबार करने वाले निवेशकों को साल के शुरुआती 9 महीने में लगातार फायदा हुआ है। ओवरऑल देखा जाए तो साल 2025 में गोल्ड फ्यूचर्स से निवेशकों को अभी तक 40 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न मिल चुका है।
जस्टो रियलफिनटेक का आईपीओ खुला, निवेशक 26 सितंबर तक कर सकेंगे निवेश
नई दिल्ली | जस्टो रियलफिनटेक लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) निवेशकों के लिए बुधवार को खुल गया। निवेशक इस इश्यू में निवेश करने के लिए 26 सितंबर, 2025 तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 120-127 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसके शेयर 1 अक्टूबर, को स्टॉक एक्सेंचज में सूचीबद्ध होंगे।
लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार आज लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। दिन के पहले सत्र में ज्यादातर समय बिकवाली का दबाव बना रहा।
जैन रिसोर्स रिसाइक्लिंग की प्राइमरी मार्केट में दस्तक, 1,250 करोड़ का आईपीओ लॉन्च
नई दिल्ली | स्क्रैप की रीसाइक्लिंग करने वाली कंपनी जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग ने आज अपना 1,250 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया। आईपीओ के तहत 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 500 करोड़ रुपये के 2,15,51,724 नए शेयर जारी हो रहे हैं, जबकि 750 करोड़ रुपये के 3,23,27,586 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये बेचे जा रहे हैं। इस आईपीओ में 26 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है।
सोना-चांदी ने सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन बनाया नया रिकॉर्ड
घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला आज भी जारी है। सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं की कीमत आज लगातार तीसरे दिन मजबूती के नये रिकॉर्ड पर पहुंची है।
सब्सक्रिप्शन के लिए खुला शेषसाई टेक्नोलोजिज का आईपीओ, कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 243 करोड़ रुपये
नई दिल्ली | बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और बीमा इंडस्ट्री को पेमेंट सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी शेषसाई टेक्नोलोजिज का 813.07 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन गया। आईपीओ के तहत 480 करोड़ रुपये के 1.13 करोड़ नए शेयर जारी हो रहे हैं। इसके साथ ही 333.07 करोड़ रुपये के 78.74 लाख शेयरों को ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये भी बेचा जाएगा।
यूरो प्रतीक सेल्स का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब 11 फीसदी बढ़त के साथ सूचीबद्ध
नई दिल्ली | यूरो प्रतीक सेल्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 247 रुपये से करीब 11 फीसदी की बढ़त के साथ मंगलवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। आज कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) 2,564.20 करोड़ रुपये रहा।
जारो इंस्टीट्यूट ने आईपीओ के जरिये स्टॉक मार्केट में रखा कदम, 450 करोड़ का पब्लिक इश्यू लॉन्च
नई दिल्ली | ऑनलाइन हायर एजुकेशन और अपस्किलिंग प्लेटफॉर्म जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च लिमिटेड का 450 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। आईपीओ के तहत 170 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हो रहे हैं। इसके साथ ही 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 31,46,067 शेयरों को ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये भी बेचा जाएगा। इस आईपीओ में 25 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है।
सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस का 490 करोड़ का आईपीओ खुला, 25 सितंबर कर सकते हैं आवेदन
नई दिल्ली | सोलर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस का 490 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। आईपीओ के तहत 440 करोड़ रुपये के 1.25 करोड़ नए शेयर जारी हो रहे हैं। इसके साथ ही 50 करोड़ रुपये के 14 लाख शेयरों को ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये भी बेचा जाएगा।