एसएंडपी ने जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5 फीसदी पर रखा बरकरार
नई दिल्ली | वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। एजेंसी ने इसका कारण अनुकूल मानसून के बीच मजबूत घरेलू मांग बताया है।
डॉलर की तुलना में रुपये में रिकॉर्ड गिरावट, अभी तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंची भारतीय मुद्रा
नई दिल्ली | ग्लोबल ट्रेड में अमेरिका द्वारा संरक्षणवादी रवैया अपनाये जाने और स्टॉक मार्केट में विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार बिकवाली किए जाने के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। दोपहर 11:30 बजे तक के कारोबार के बाद भारतीय मुद्रा 38 पैसे की कमजोरी के साथ 88.69 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही थी।
शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में
घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती घंटे के दौरान दबाव में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। शेयर बाजार ने आज सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत की थी। सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ खुला था, वहीं निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी।
पेस डिजिटेक लिमिटेड का आईपीओ 26 सितंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 208-219 रुपये प्रति शेयर
नई दिल्ली | दूरसंचार समाधान प्रदाता कंपनी पेस डिजिटेक लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 26 सितंबर को खुलेगा। इसमें निवेशक 30 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 208–219 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
सप्ताह के पहले दिन ही गिरा शेयर बाजार, आईटी सेक्टर में बिकवाली से बिगड़ा मूड
आईटी सेक्टर के शेयरों की जम कर हुई बिकवाली के कारण सोमवार को घरेलू शेयर बाजार का मूड लगातार बिगड़ा रहा। आईटी सेक्टर पर पड़े दबाव का असर आज शेयर बाजार के कारोबार पर साफ-साफ नजर आया। इस दबाव के कारण सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
सर्राफा बाजार में मजबूती के नए शिखर पर पहुंचा सोना, चांदी भी ऑल टाइम हाई पर
नई दिल्ली | घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। कीमत में उछाल आने के कारण सोना और चांदी दोनों चमकीली धातु अभी तक के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गई हैं। कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,12,580 रुपये से लेकर 1,12,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,03,200 रुपये से लेकर 1,03,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।
ट्रूअल्ट बायोएनर्जी का आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 472–496 रुपये प्रति शेयर
नई दिल्ली | जैव ईंधन बनाने वाली कंपनी ट्रूअल्ट बायोएनर्जी लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 सितंबर को खुलेगा। इसमें निवेश करने के लिए निवेशक 29 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 472–496 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
जीएसटी की नई दरें लागू, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें नवरात्रि के पहले दिन सोमवार से लागू हो गई हैं। त्योहारी सीजन होने से बाजारों में खासी रौनक रहने वाली है। कंपनियों ने ग्राहकों को फायदा देने के लिए कई उत्पादों की कीमतें घटाए हैं, उत्पादों पर नया और पुराना रेट वाला एमआरपी स्टिकर लगाया है।
सरकार ने कारोबारी सुगमता के लिए मंत्रालयों को 12,167 एचएसएन कोड आवंटित किये
नई दिल्ली | सरकार ने नियामकीय प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए 31 मंत्रालयों और विभागों को 12,167 नामकरण की सुसंगत प्रणाली (एचएसएन) कोड आवंटित किए गए हैं। इस कोड के तहत प्रत्येक उत्पाद को वर्गीकृत किया जाता है। इस कोड से दुनियाभर में वस्तुओं के व्यवस्थित वर्गीकरण में मदद मिलती है।
सीतारमण ने तमिलनाडु के माचिस उद्योग को बनाए रखने के लिए महिला श्रमिकों की सराहना की
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को तमिलनाडु में माचिस उद्योग में कार्यरत महिला श्रमिकों के प्रयासों की सराहना की। सीतारमण ने कहा कि उनके अथक योगदान ने क्षेत्र में इस क्षेत्र को जीवन दिया है।