PNB खाताधारक ध्यान दें: 8 अगस्त तक कराएं KYC, वरना लेन-देन में आ सकती है दिक्कत
अगर आपका अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है तो जल्द KYC करा लें। ऐसा नहीं कराने पर आपको खाते से ट्रांजैक्शन (लेन-देन) करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक ने अकाउंट होल्डर्स को 8 अगस्त तक अपना KYC कराने को कहा है।
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना एक अगस्त से होगी लागू
रोजगार संबद्ध प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना 1 अगस्त, 2025 से “पीएम विकसीत भारत रोजगर योजना (पीएम-वीबीआरआई)” के रूप में लागू होगी। यह नाम विकसित भारत पहल के प्रति योजना के समग्र उद्देश्यों के साथ संरेखण में है। केंद्रीय कैबिनेट ने रोजगार लिंक्ड इंसेंटिव (ईएलआई) स्कीम को पहले ही मंजूरी दे दी है।
भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता मोटर वाहन क्षेत्र के लिए फायदेमंद : सियाम
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का गर्मजोशी से स्वागत किया है। सियाम ने शुक्रवार को कहा कि इस समझौते से प्रमुख वैश्विक साझेदार के साथ सहयोग और अवसर के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया।
Myntra पर ₹1654 करोड़ की गड़बड़ी का मामला, ED ने विदेशी निवेश के दुरुपयोग का लगाया आरोप, फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स की जांच शुरू
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Myntra और उसकी सहयोगी कंपनियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। यह मामला करीब 1,654 करोड़ रुपए के विदेशी मुद्रा उल्लंघन से जुड़ा है।
उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, शुरुआती दबाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई।
स्टॉक मार्केट में मोनिका एल्कोबेव की सपाट एंट्री, मामूली फायदे में आईपीओ निवेशक
एल्कोहलिक बेवरेजेज का आयात करके भारत और पड़ोसी देशों में बिक्री करने वाली कंपनी मोनिका एल्कोबेव के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 286 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
शांति गोल्ड का आईपीओ 25 जुलाई को खुलेगा, प्राइस बैंड 189-199 रुपये प्रति शेयर
स्वर्ण आभूषण विनिर्माता कंपनी शांति गोल्ड इंटरनेशनल लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) निवेशकों के लिए शुक्रवार, 25 जुलाई को खुलेगा और 29 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 189-199 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
सोने की कीमत में मामूली तेजी, चांदी की घटी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में मामूली तेजी है। वहीं चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,160 रुपये से लेकर 1,00,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेल ने जोजिला सुरंग को 31 हजार टन से अधिक इस्पात से बनाया सशक्त
भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग और एशिया की सबसे लंबी द्वि-दिशात्मक जोजिला सुरंग यातायात के लिए 2027 तक पूरा होने की स्थिति में है। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने इस परियोजना के लिए 31 हजार टन से ज्यादा स्टील की आपूर्ति की है।