वित्त मंत्री 30 जून से 5 जुलाई तक स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की यात्रा पर
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण 30 जून से 5 जुलाई तक स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की आधिकारिक दौरे पर जाएंगी। इस दौरान वे वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी।
अब 8 घंटे पहले कन्फर्म होगा ट्रेन टिकट: चार्ट बनाने के नियम में बदलाव, पूरे देश में लागू करेगा रेलवे
अब ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन निकलने से 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। अभी तक यह चार्ट सिर्फ 4 घंटे पहले बनता था। इससे यात्रियों को टिकट कन्फर्म नहीं होने पर वैकल्पिक यात्रा या टिकट दूसरा टिकट बुक करने के लिए ज्यादा वक्त मिलेगा।
सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर लगातार जारी है। सोने और चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई। भाव में कमजोरी आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,410 रुपये से लेकर 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
केनरा बैंक के सीईओ ने वित्त मंत्री को सौंपा 2,283.41 करोड़ रुपये का लाभांश चेक
सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीातारमण को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,283.41 करोड़ रुपये का लाभांश का चेक सौंपा। यह हस्तांतरण इस वित्तीय वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।
अपशिष्ट से ऊर्जा परियोजनाओं के लिए MNRE ने जारी किए संशोधित दिशा-निर्देश
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने प्रदर्शन निगरानी और तेजी से सीएफए वितरण को बढ़ाने के लिए अपशिष्ट से ऊर्जा परियोजनाओं के लिए संशोधित दिशा-निर्देश अधिसूचित किए हैं। यह राष्ट्रीय बायो एनर्जी कार्यक्रम का एक हिस्सा है।
बायोमास कार्यक्रम के मानदंडों में संशोधन, केंद्र ने जारी की नई अधिसूचना
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने स्वच्छ ऊर्जा समाधान को बढ़ावा देने, व्यापार को आसान बनाने और देश में बायोमास प्रौद्योगिकियों को अपनाने में तेजी लाने के लिए बायोमास कार्यक्रम के लिए जारी संशोधित दिशा-निर्देश को अधिसूचित किए हैं।
भारत-अमेरिका के बीच जल्द हो सकती है ‘बड़ी’ ट्रेड डील, ट्रंप बोले: चीन के बाद अब भारत की बारी
भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक ‘बड़ी’ ट्रेड डील होने वाली है। ये बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में हुए ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ इवेंट में कही। ट्रम्प ने बताया कि अमेरिका ने हाल ही में चीन के साथ व्यापार समझौता किया है और अब भारत के साथ भी ऐसा ही कुछ बड़ा होने वाला है।
नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत फेयरफैक्स के वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किये गए
कनाडा के अरबपति प्रेम वत्स की कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड ने नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत को वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया है।
भारत का कतर, दोहा और दुबई को लीची का निर्यात
भारत के बगवानी निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की इकाई कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने पहली बार पंजाब से कतर और दोहा को 1.5 टन लीची का निर्यात किया। इसके अलावा पठानकोट से दुबई और संयुक्त अरब अमीरात को 0.5 मीट्रिक टन लीची का निर्यात किया गया।
वित्त मंत्री सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में विभिन्न मापदंडों पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसयू) के प्रदर्शन संबंधी समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में पीएसयू बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन की समीक्षा की।