एलआईसी ने 24 घंटे में सर्वाधिक जीवन बीमा पॉलिसियां बेचने का बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बड़ी उपल्बिध हासिल की है। कंपनी ने “24 घंटे में सबसे ज्यादा जीवन बीमा पॉलिसियां बेचने” के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (जीडब्ल्यूआर) का खिताब हासिल किया है।
PF पर बरकरार रहेगी 8.25% की ब्याज दर, सरकार ने लगाई मुहर; 7 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा
अगर आप भी नौकरी करते हैं और हर महीने अपनी सैलरी का एक हिस्सा पीएफ (Provident Fund) में जमा करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि यानी EPF पर इस साल भी 8.25% की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है।
पीयूष गोयल ने यूरोपीय संघ के आयुक्त मारोस सेफकोविक से मुलाकात की, एफटीए पर हुई चर्चा
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविक से मुलाकात की। यह दोनों नेताओं की एक महीने के भीतर दूसरी मुलाकात थी, जिसमें भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चर्चा की गई।
रिलायंस समूह पूर्वोत्तर राज्यों में 75 हजार करोड़ का करेगा निवेश : मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि उनका समूह पूर्वोत्तर राज्यों में 350 बायोगैस संयंत्र की स्थापना, अपनी दूरसंचार सेवाओं, खुदरा कारोबार एवं स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार पर 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
रिलायंस पावर का शेयर आज 19% चढ़ा,वजह- कंपनी को भूटान का सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्ट मिला
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर का शेयर आज (23 मई) शुक्रवार को करीब 19% चढ़ा। कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में 45 रुपए पर ओपन हुआ और फिर 53.10 रुपए का डे-हाई बनाया। हालांकि, अभी कंपनी का शेयर 15% से ज्यादा की तेजी के साथ 51.33 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड ल्यूटनिक से मिले गोयल, व्यापार समझौते पर की चर्चा
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को वाशिंगटन में अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड ल्यूटनिक के साथ अपनी दूसरी बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा की गई।
झारखंड की आर्थिक स्थिति और वित्तीय प्रबंधन से रू-ब-रू होगा 16वां वित्त आयोग
झारखंड की आर्थिक स्थिति और वित्तीय प्रबंधन की वास्तविकता को जानने के लिए ऑडिट की प्रधान महालेखाकार की टीम को 16वें वित्त आयोग ने दिल्ली बुलाया है। प्रिंसिपल आकाउन्टेंट जनरल (पीएजी) (ऑडिट) इंदू अग्रवाल के नेतृत्व में टीम गुरुवार की शाम दिल्ली पहुंचेगी।
शेयर बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,430 रुपये से लेकर 97,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
ईपीएफओ ने मार्च 2025 के दौरान 14.58 लाख सदस्य जोड़े
सेवानिवृति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मार्च महीने के दौरान कुल 14.58 लाख सदस्य जोड़े हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 1.15 फीसदी अधिक है। ईपीएफओ ने इस साल मार्च में करीब 7.54 लाख नए सदस्य जोड़े हैं।
आठवें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी 51 हजार तक होने का अनुमान, 1 जनवरी से लागू होगा
सरकार 8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से लागू करेगी। वेतन आयोग को 16 जनवरी 2025 को मंजूरी दी गई थी। इस बीच सरकार को सुझाव दिया गया है कि कर्मचारियों के लेवल को मर्ज किया जाए। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि वेतन आयोग 2.86 तक का फिटमेंट फैक्टर लागू कर सकता है।