उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, शुरुआती दबाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई।
स्टॉक मार्केट में मोनिका एल्कोबेव की सपाट एंट्री, मामूली फायदे में आईपीओ निवेशक
एल्कोहलिक बेवरेजेज का आयात करके भारत और पड़ोसी देशों में बिक्री करने वाली कंपनी मोनिका एल्कोबेव के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 286 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
शांति गोल्ड का आईपीओ 25 जुलाई को खुलेगा, प्राइस बैंड 189-199 रुपये प्रति शेयर
स्वर्ण आभूषण विनिर्माता कंपनी शांति गोल्ड इंटरनेशनल लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) निवेशकों के लिए शुक्रवार, 25 जुलाई को खुलेगा और 29 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 189-199 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
सोने की कीमत में मामूली तेजी, चांदी की घटी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में मामूली तेजी है। वहीं चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,160 रुपये से लेकर 1,00,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेल ने जोजिला सुरंग को 31 हजार टन से अधिक इस्पात से बनाया सशक्त
भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग और एशिया की सबसे लंबी द्वि-दिशात्मक जोजिला सुरंग यातायात के लिए 2027 तक पूरा होने की स्थिति में है। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने इस परियोजना के लिए 31 हजार टन से ज्यादा स्टील की आपूर्ति की है।
टाटा ग्रुप की कंपनी ला रही बड़ा IPO, ₹13,370 करोड़ जुटाने की तैयारी; जल्द खुलने की उम्मीद
टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों और आईपीओ ने निवेशकों (Tata Group Company IPO) की जबरदस्त कमाई कराई है। टाटा ग्रुप पिछली बार टाटा टेक्नोलॉजी का पब्लिक इश्यू लेकर आई थी जिसने लिस्टिंग पर इन्वेस्टर्स की जबरदस्त कमाई कराई।
एंथेम बायोसाइंसेज ने निवेशकों को किया खुश, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
बायोटेक फर्म्स और बड़ी फार्मास्यूटिकल कंपनियों को सर्विस देने वाली कंपनी एंथेम बायोसाइंसेज के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 570 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
स्टॉक मार्केट में स्पनवेब की मजबूत एंट्री, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
नॉन वोवेन फैब्रिक बनाने वाली कंपनी स्पनवेब नॉनवोवेन के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 96 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR हेड संग रोमांस का वीडियो हुआ वायरल, एस्ट्रोनॉमर ने CEO एंडी बायरन को छुट्टी पर भेजा
टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर ने अपने CEO एंडी बायरन को छुट्टी पर भेज दिया गया है। बायरन पर यह कार्रवाई कंपनी की HR हेड क्रिस्टिन कैबोट के साथ कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में रोमांस करते हुए वीडियो वायरल होने के के बाद की गई है।
भारत-ईएफटीए व्यापार समझौता एक अक्टूबर से लागू होगा : पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के चार देशों के यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बहुप्रतीक्षित व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) आधिकारिक तौर पर 01 अक्टूबर से लागू होगा।