शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट जमा किया, स्टॉक मार्केट में उतरने वाली ग्रुप की 5वीं कंपनी बनेगी
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) फाइल कर दिया है। इस आईपीओ के तहत 1.76 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेचे जाएंगे।
एप्पल ने भारतीय मूल के सबीह खान को मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया
आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल इंक. ने भारतीय-अमेरिकी तकनीकी विशेषज्ञ सबीह खान को नया मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है। खान इस महीने के अंत में जेफ विलियम्स की जगह सीओओ का पद संभालेंगे।
अमेरिका का बांग्लादेश पर 35 फीसदी टैरिफ से भारत की कपड़ा कंपनियों को फायदा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बांग्लादेश पर 35 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में 8 फीसदी तक की तेजी आई है।
अमेरिका ने जवाबी शुल्क निलंबन 01 अगस्त तक बढ़ाया, भारत से व्यापार वार्ता जारी
अमेरिका ने पारस्परिक टैरिफ निलंबन को 1 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। इस कदम से भारतीय निर्यातकों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही नई दिल्ली तथा वाशिंगटन के बीच जारी अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
महाराष्ट्र के जेएनपीए ने पहली तिमाही में कंटेनर संचालन में 15.52 फीसदी की दर्ज की वृद्धि
महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज करते हुए कंटेनर संचालन में जबरदस्त वृद्धि हासिल की है।
ट्रैवल फूड सर्विसेज का IPO आज से खुला: 9 जुलाई तक कर सकते हैं निवेश, कम से कम ₹14,300 लगाने होंगे
लाउंज और क्विक सर्विस रेस्टोरेंट चेन चलाने वाली कंपनी ट्रैवल फूड सर्विसेज लिमिटेड का IPO आज यानी 7 जुलाई को खुल गया है। ये 9 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी इस IPO के जरिए 2,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।
आज सोने-चांदी के दामों में गिरावट: सोना ₹284 सस्ता होकर ₹96,737 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹1.07 लाख प्रति किलो
घरेलू सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 500 रुपये से लेकर 540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 100 रुपये की सांकेतिक कमजोरी नजर आ रही है।
सरकार ने उपभोक्ताओं से बीआईएस प्रमाणित हेलमेट के उपयोग का आग्रह किया
केंद्र सरकार ने सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को देशभर के उपभोक्ताओं से केवल भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) प्रमाणित हेलमेट के उपयोग की अपील की। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम से हर महीने कमाएं ₹9,250, मिल रहा 7.4% ब्याज – जानें जरूरी बातें
सरकार ने जुलाई-सितंबर (Q2FY26) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। अगर आप रिटायरमेंट के बाद या इससे पहले अपने लिए हर महीने यानी मंथली इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस का नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट सही रहेगा।