स्रीगी डीएलएफ ने आईपीओ निवेशकों को किया मालामाल, पहले दिन ही लगभग डबल हुए पैसे
कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के लिए प्लास्टिक मोल्डिंग्स, होम अप्लायंसेज मोल्डिंग्स और एडवांस्ड इंजेक्शन मोल्डिंग्स का काम करने वाली कंपनी स्रीगी डीएलएम के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया।
सरकार ने नागरिक उड़ानों को अनुमति दी, 32 बंद हवाई अड्डे फिर से खुले
केंद्र सरकार ने सोमवार को अपने सभी 32 हवाई अड्डों को फिर से खोल दिया है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के कारण 9 मई से बंद थे। सरकार ने यह कदम उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने के लिए नोटैम्स (एयरमैन को नोटिस) जारी करने के बाद उठाया गया है।
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 1,800 रुपये तक सस्ता हुआ सोना
घरेलू सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। आज के कारोबार में सोना 1,650 रुपये से लेकर 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है।
शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों को 10.59 लाख करोड़ का फायदा, 176 शेयरों पर लगा अपर सर्किट
भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुए सीजफायर के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान रौनक बनी हुई है। बाजार में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग तीन प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की जा चुकी है।
रिलायंस का मार्केट-कैप ₹59,799 करोड़ कम हुआ
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू इस हफ्ते (5-9 मई) के कारोबार के बाद 59,799 करोड़ रुपए कम हो गई है। अब यह ₹18.64 लाख करोड़ है। पिछले हफ्ते यह 19.24 करोड़ रुपए थी।
एएआई ने उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्र के 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ान परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित किया
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र के 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ान परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
भारत और चिली ने सीईपीए पर वार्ता के लिए संदर्भ शर्तों पर किए हस्ताक्षर
भारत और चिली ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए आधिकारिक तौर पर संदर्भ शर्तों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए हैं। ये आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है। इस ऐतिहासिक कदम को इन दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
स्टार्टअप्स के लिए पूंजी पहुंच बढ़ाने को सरकार ने किया ऋण गारंटी योजना का विस्तार
केंद्र सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए पूंजी तक पहुंच बढ़ाने को ऋण गारंटी योजना का विस्तार किया है। सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए क्रेडिट गारंटी योजना (सीजीएसएस) में गारंटी सीमा का विस्तार कर दोगुना करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 548 अंक टूटा
भारत और पाकिस्तान के तनाव और व्यापक संघर्ष की आशंकाओं के बीच घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 548.12 अंक यानी 0.68 फीसदी टूटकर 79,786.69 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
शेयर बाजार में मामूली तेजी, सोना-चांदी के बढ़े भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज भी मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 99,010 रुपये से लेकर 99,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।