भारत का कतर, दोहा और दुबई को लीची का निर्यात
भारत के बगवानी निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की इकाई कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने पहली बार पंजाब से कतर और दोहा को 1.5 टन लीची का निर्यात किया। इसके अलावा पठानकोट से दुबई और संयुक्त अरब अमीरात को 0.5 मीट्रिक टन लीची का निर्यात किया गया।
वित्त मंत्री सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में विभिन्न मापदंडों पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसयू) के प्रदर्शन संबंधी समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में पीएसयू बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन की समीक्षा की।
स्टॉक मार्केट में सेफ इंटरप्राइजेज की धांसू एंट्री, पहले ही दिन लगा अपर सर्किट
शॉप फिटिंग्स और रिटेल फिक्सचर्स की सप्लाई और इन्सटॉलेशन का काम करने वाली कंपनी सेफ इंटरप्राइजेज के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जबरदस्त एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 138 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
पीयूष गोयल ने पीएलआई योजना पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक के दौरान पीएलआई योजना के तहत आने वाले प्रमुख क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने की जरूरत पर जोर दिया।
एसईसीआई ने हरित अमोनिया उत्पादन के लिए बोली की तारीख 30 जून तक बढ़ाई
नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने ग्रीन अमोनिया के उत्पादन एवं आपूर्ति से संबंधित अपनी मौजूदा निविदा के लिए बोली को जमा करने की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है।
मुकेश अंबानी ने दूरसंचार उद्योग में कदम रखने के फैसले को बताया जीवन का ‘सबसे बड़ा जोखिम’
उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 2016 में रिलायंस जियो के साथ दूरसंचार उद्योग में कदम रखने के फैसले को अपने जीवन का ‘सबसे बड़ा जोखिम’ बताया है। फिर भी उन्होंने डिजिटल भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए यह निर्णय लिया।
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 601 अंक उछला
ईरान-इजराइल के बीच युद्ध विराम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी जारी है।
नीति आयोग ने अपने त्रैमासिक इनसाइट्स फ्यूचर फ्रंट का तीसरा संस्करण जारी किया
सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें सरकारी प्रणालियों में डेटा गुणवत्ता ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई कि खराब डेटा गुणवत्ता डिजिटल शासन, सार्वजनिक विश्वास और सेवा वितरण को कमजोर कर सकती है।
1 जुलाई से बढ़ सकता है रेल किराया: AC यात्रा पर 1000 किमी में ₹20 की बढ़ोतरी, 5 सवालों में समझें पूरा बदलाव
रेल का सफर 1 जुलाई से महंगा हो सकता है। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हो सकती है। इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।
एप्पेलटोन इंजीनियर्स की स्टॉक मार्केट में धांसू एंट्री, पहले दिन ही आईपीओ निवेशकों के पैसे डबल हुए
स्मार्ट मीटर और इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी एप्पेलटोन इंजीनियर्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जबरदस्त एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 128 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।