रतन टाटा की ₹3,800 करोड़ की वसीयत का बंटवारा
दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की लगभग 3,800 करोड़ रुपए की वसीयत का एक बड़ा हिस्सा रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन (RTEF) और रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट (RTET) को दिया जाएगा।
नए वित्त वर्ष में स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली पहली कंपनी बनी डेस्को इंफ्राटेक, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, रिन्यूएबल एनर्जी, वाटर और पावर सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन का काम करने वाली कंपनी डेस्को इंफ्राटेक आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर अपने शेयरों की लिस्टिंग के साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 में स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली पहली कंपनी बन गई।
इफको ने त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय बिल 2025 का स्वागत किया
नई दिल्ली। भारतीय किसान उर्वरक सहकारी (इफको) ने लोकसभा में पारित त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय बिल 2025 का स्वागत किया। इस ऐतिहासिक कदम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे और सहकारी क्षेत्र को आधुनिक शिक्षा व अनुसंधान से जोड़ा जाएगा।
बैंकों के एटीएम निकासी शुल्क को महंगा किए जाने की खरगे ने की आलोचना
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैंकों के एटीएम निकासी शुल्क को महंगा किए जाने की तीखी आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया है। खरगे ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने हमारे बैंकों को ‘कलेक्शन एजेंट’ बना दिया है।
महंगा हुआ सोना, चांदी में मामूली गिरावट,10 ग्राम सोने का दाम ₹889 बढ़कर ₹89,306 हुआ; चांदी 1159 रुपए चढ़कर ₹1,00,934 हुई
रेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन मजबूती नजर आ रही है। हालांकि चांदी के भाव में आज 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज 400 रुपये से लेकर 440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।
केंद्रीय जीएसटी कार्यालय 29, 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शुक्रवार कहा कि केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) के क्षेत्रीय कार्यालय 29, 30 एवं 31 मार्च को भी खुले रहेंगे। मौजूदा वित्त वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। सीबीआईसी की ओर से जारी यह निर्देश केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा आयकर विभाग के कार्यालयों के संबंध में इसी तरह के जारी निर्देश के बाद आया है
आयकर कार्यालय 29-31 मार्च को खुले रहेंगे: सीबीडीटी
आयकर विभाग के देशभर के कार्यालय 29 मार्च से लेकर 31 मार्च तक खुले रहेंगे, ताकि करदाताओं को चालू वित्त वर्ष के लिए लंबित कर संबंधी कामकाज निपटाने में सुविधा हो। चालू वित्त वर्ष 2024-25, 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा….
PF के पैसे निकालने का आसान तरीका:एक लाख तक की रकम ATM-UPI से निकाल सकेंगे, जून से शुरू होगी नई सुविधा
EPFO मेंबर्स जल्द ही UPI और ATM से PF का पैसा निकाल सकेंगे। इसकी लिमिट एक लाख रुपए तक रहेगी। इस साल मई के आखिरी या जून की शुरुआत तक यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने बुधवार को यह जानकारी दी।
1 अप्रैल से बदल जाएंगे बैंकिंग नियम, ATM से पैसा निकालना, मिनिमम बैलेंस और इंटरेस्ट में होगा बदलाव
नए फाइनेंशियल ईयर से बैंकों से जुड़े नए नियम लागू होने वाले हैं। 1 अप्रैल 2025 से भारत में नए बैंकिंग नियम लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर एटीएम से पैसा निकालना, न्यूनतम बैलेंस, चेक पेमेंट सेफ्टी, डिजिटल बैंकिंग, सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड सर्विस पर भी पड़ेगा।
लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना के भाव में आज 300 रुपये से लेकर 330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है।