लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
दिन भर दबाव में कारोबार करने के बाद घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में मामूली तेजी भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में गिर गए।
ट्राई ने छह गीगाहर्ट्ज, ई एवं वी बैंड में स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए जारी किया परामर्श पत्र
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बुधवार को निचले 6 गीगाहर्ट्ज, 7 गीगाहर्ट्ज, 13 गीगाहर्ट्ज, 15 गीगाहर्ट्ज, 18 गीगाहर्ट्ज, 21 गीगाहर्ट्ज बैंड, ई-बैंड और वी-बैंड में माइक्रोवेव स्पेक्ट्रम के आवंटन पर परामर्श पत्र जारी किया है।
डीआरआई ने पूर्वोत्तर में 23.5 करोड़ रुपये की हेरोइन और मेथामफेटामाइन की जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए जारी प्रयासों के तहत राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने असम राइफल्स के साथ मिलकर मणिपुर और असम में दो अलग-अलग अभियानों में करीब 23.5 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की हैं।
डार क्रेडिट एंड कैपिटल: मजबूत लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव में लगा लोअर सर्किट
पर्सनल लोन, सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड एमएसएमई लोन मुहैया कराने वाली कंपनी डार क्रेडिट एंड कैपिटल के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री की। हालांकि लिस्टिंग के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली के दबाव के कारण इस शेयर पर लोअर सर्किट लग गया।
राशन कार्ड होल्डर्स 30 जून से पहले करवा लें e-KYC: न करने पर फ्री राशन नहीं मिलेगा
राशन कार्ड का इस्तेमाल कर रहे लोगों के लिए सरकार ने 30 जून तक e-KYC (ई-नो योर कस्टमर) कराना अनिवार्य कर दिया है। अगर आप भी राशन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो इस आखिरी तारीख तक अपना e-KYC करवा लें।
भारत की फिनटेक फर्म व्यापारियों और एमएसएमई को सशक्त बना रही हैं: सीतारमण
केंदीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि भारत की फिनटेक कंपनियां देश के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे (डीपीआई) को मजबूत करने और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सशक्त बनाने में मदद कर रही हैं।
UPI को लेकर आई बड़ी खबर, अब यूजर्स केवल इतनी लिमिट तक ही कर पाएंगे बैलेंस चेक
यूपीआई आज हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग बन चुका है। आज हम हर छोटी-बड़ी लेनदेन के लिएयूपीआई का उपयोग करते हैं। अगर आपको भी यूपीआई में बार-बार बैलेंस चेक करते हैं, तो इस पर रोक लगानी होगी। बैलेंस चेक करने को लेकर एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने नए नियम निकाला है।
सरकार ने निर्यात से जुड़े नए दिशा-निर्देश किए जारी, एक जून से होंगे लागू
भारत सरकार ने अग्रिम प्राधिकरण (एए) धारकों, निर्यातोन्मुख इकाइयों (ईओयू) और विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में काम करने वाली इकाइयों के लिए निर्यात उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट (आरओडीटीईपी) योजना के लाभों को बहाल कर दिया है।
बोरोना वीव्स के शेयरों ने आईपीओ निवेशकों को किया खुश, मजबूत लिस्टिंग के बाद शेयरों पर लगा अपर सर्किट
अनब्लीच्ड सिंथेटिक ग्रे फैब्रिक बनाने वाली कंपनी बोरोना वीव्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। कंपनी के शेयर 216 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
नीति आयोग ने मझोले उद्योगों को भविष्य के वृद्धि इंजन में बदलने पर जोर दिया
नीति आयोग ने सोमवार को मध्यम उद्यमों के लिए नीति तैयार करने के शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में मध्यम उद्यमों को भारत की अर्थव्यवस्था के भविष्य के विकास इंजन में बदलने के लिए एक व्यापक रोडमैप पेश किया गया है।