धनबाद: BCCL कर्मी के घर चोरों ने लगाई सेंध, लाखों की संपत्ति चोरी
धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र के बालूडीह कॉलोनी में चोरों ने सोमवार को एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दोपहर दिनदहाड़े तीन आवासों का निशाना बनाया। और आवासों का ताला तोड़ 10 हजार रुपये राशि सहित 10 लाख रुपये के गहने चुरा लिये।
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला आरोपी रांची से गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रांची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई DIG सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा के गठित पुलिस की टीम के द्वारा की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने संजय सेठ को जान से मारने की धमकी नशे की हालत में दी थी।
JMM नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
सरायकेला-खरसावां में बीते रविवार रात को कुछ बदमाशों द्वारा JMM नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला किया गया। घटना जिले के गम्हरिया थाना के ठीक विपरित रामचंद्रपुर में हुई। जिसमें हमलावरों ने सुखराम टुडू पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
उलीडीह थाना क्षेत्र संकोसाई रोड नंबर 1 स्थित दुर्गा मंदिर के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विशाल महतो के रूप में हुई है, जो कृष्णा नगर गौड़ बस्ती का निवासी था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
नवादा में दो मंदिरों की मूर्तियां खंडित ,ग्रामीणों में आक्रोश
नवादा । बिहार के नवादा में पवित्र सावन महीना में असमाजिक तत्वों ने रविवार को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है।
नवादा नगर परिषद क्षेत्र के दो मंदिरों में स्थापित भगवान की मूर्ति को बदमाशो ने क्षतिग्रस्त कर दिया।जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मूर्ति खंडित करने की सूचना शहर में बिजली करंट की तरह दौड़ने लगी और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर के पास पहुंच गए।
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें शुक्रवार को एक फोन कॉल के जरिए दी गयी। उस वक्त वे कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने द्रास गए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार द्रास में किसी अज्ञात शख्स ने संजय सेठ को फोन कर धमकी दी।
पिता की दूसरी शादी से नाराज़ था बेटा, सौतेली मां की हत्या कर बहन को भी किया लहूलुहान
एक पिता का निर्णय पूरे परिवार के लिए त्रासदी बन गया। दूसरी शादी से उपजे पारिवारिक तनाव ने खूनी मोड़ ले लिया, जब एक बेटे ने अपनी सौतेली मां की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। यही नहीं, घटना में उसकी सौतेली बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
राजधानी रांची में दिल दहला देने वाली घटना, युवती पर फेंका गया एसिड
रांची के कांके थानाक्षेत्र में युवती पर तेजाब फेंकने की घटना की बात सामने आ रही है। टेंडर बस्ती की घटना है। युवती झुलस गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कांके और रातू थाना बॉर्डर स्थित एक चौक पर कुछ लोगों ने एक युवती पर तेजाब फेंक दिया।
होमगार्ड भर्ती में शामिल होने आई युवती से एंबुलेंस में गैंगरेप, ड्राइवर और टेक्नीशियन पर आरोप
गयाजी में होमगार्ड भर्ती के लिए आई लड़की (26) के साथ एंबुलेंस में गैंपरेप की बात सामने आ रही है। ड्राइवर और टेक्नीशियन पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। दोनों ने गैंगरेप के बाद पीड़िता को अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लातेहार: छात्रा की खुदकुशी के बाद परिजनों का आरोप– शिक्षक की प्रताड़ना बनी वजह
लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं कक्षा की छात्रा ने शुक्रवार रात फांसी लागाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सन्नाटा और आक्रोश दोनों फैल गया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल का एक शिक्षक छात्रा को लगातार प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर छात्रा ने यह कदम उठाया।