केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट

News Saga Desk

रांची।  केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें शुक्रवार को एक फोन कॉल के जरिए दी गयी। उस वक्त वे कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने द्रास गए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार द्रास में किसी अज्ञात शख्स ने संजय सेठ को फोन कर धमकी दी। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कॉल करने वाला कौन था और कहां से कॉल किया गया था। 

धमकी मिलने का बाद संजय सेठ ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी हरकत में आए और जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस फिहाल कॉल की लोकेशन और नंबर ट्रेस करने में जुटी है। अधिकारी कह रहे हैं कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर ली जाएगी। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More