पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला, जांच में जुटी पुलिस
जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के निमसी टोला में मंगलवार को पति ने पत्नी को शौच के बहाने घर से बाहर ले जाकर टांगी से वार कर दिया। गर्दन और पीठ पर चार बार वार किया। सुबह 9 बजे महिला को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदिनीनगर ले जाया गया है।
अंचल कार्यालय बना चोरों का निशाना, फ्रिज, प्रिंटर और सीपीयू लेकर फरार
राजधानी रांची में चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब वे सीधे सरकारी दफ्तरों को अपना निशाना बना रहे हैं। आए दिन शहर में कभी किसी के घर तो कभी दुकानों में चोरी की खबरें सामने आती रहती हैं।
पीएलएफआइ के चार नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार
खूंटी। सदर थाना की पुलिस ने ग्राम बिरहू उरांव टोली स्थित सरकारी स्कूल के पास एक मकान में छापेमारी कर प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ के चार नक्सलियों को अवैध हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में खूंटी के मान्हू गांव निवासी पवन लोहरा (22), जमुआदाग कॉलोनी निवासी विक्की लोहरा (19 ) एवं अर्जुन लोहरा उर्फ ईश्वर उर्फ पेंचा (18 ) और बिरहू उरांव टोली निवासी अर्पित केरकेट्टा (19 ) शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने मौके पर एक लोडेड देशी पिस्टल (मैगजीन सहित), आठ जिंदा कारतूस, दो लोडेड मैगजीन, एक चाकू, एक मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद किये है। यह जानकारी एसपी मनीष टोप्पो ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
सिमडेगा: बाल संप्रेक्षण गृह से 6 किशोर फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
सिमडेगा जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से बीती रात छह किशोर फरार हो गए। इनमें कुछ किशोर हत्या जैसे गंभीर मामलों में आरोपी हैं, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ जाती है। मिली जानकारी के अनुसार, किशोरों ने बेहद चालाकी से फरार होने की योजना बनाई।
गोड्डा में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार
गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आया है। यहां एक नवविवाहित महिला की शादी के महज एक महीने बाद ही गला दबाकर हत्या कर दी गई।
बिहार के प्रसिद्ध व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, 6 साल पहले बेटे का भी हुआ था मर्डर
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शहर के जाने-माने कारोबारी गोपाल खेमका की उनके ही घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक स्थित अपार्टमेंट के बाहर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुई।
गिरिडीह में प्रेमी जोड़े की पेड़ से लटकी मिली लाश, आत्महत्या की आशंका
गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी युगल ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना खुखरा थाना अंतर्गत हरलाडीह ओपी क्षेत्र के कुड़को पंचायत के कुलखी गांव की बताई जा रही है।
महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना किरण कौर के घर की है। फायरिंग के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
देवघर में 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, पहले भी बन चुका था हमले का शिकार
देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में बुधवार की शाम सरेआम गोलीबारी की घटना ने इलाके को दहला दिया। इस फायरिंग में 18 साल के दिनेश कुमार सिंह को गोली मार दी गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वारदात के बाद इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
पलामू में विवाद के बाद पति ने पत्नी की टांगी से की निर्मम हत्या, पुलिस ने मौके से दबोचा
पलामू से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बुधवार देर शाम की है, जब बसंत भुइयां नामक व्यक्ति का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।