अंचल कार्यालय बना चोरों का निशाना, फ्रिज, प्रिंटर और सीपीयू लेकर फरार

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची में चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब वे सीधे सरकारी दफ्तरों को अपना निशाना बना रहे हैं। आए दिन शहर में कभी किसी के घर तो कभी दुकानों में चोरी की खबरें सामने आती रहती हैं। इसी क्रम में आज चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय को अपना निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और फिर अंदर घुसकर सामानों की चोरी की। चोर वहां से एक वॉटर प्यूरीफायर, एक फ्रिज, एक सीपीयू और दो प्रिंटर चुराकर फरार हो गए। सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे और ताला टूटा देखा तो सभी हैरान रह गए। इसके बाद चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More