बिहार में सास से विवाद के बाद बहू ने 2 बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के बिहायी गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पारिवारिक विवाद से परेशान होकर एक महिला ने अपने 2 छोटे बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना मंगलवार रात की है, जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।
सनकी बेटे ने धारदार हथियार से कई वार कर मां को मौत के घाट उतारा, पुलिस कर रही पूछताछ
जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कोवाली ओपी थाना क्षेत्र के ऊपर टोला में को एक सनकी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां पर धारदार हथियार से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार देर रात करीब 9 बजे के आसपास की है।
रिश्वत लेते महिला BDO को रंगे हाथ दबोचा,जानें कहां का है मामला
बिहार के वैशाली में घूसखोरी के एक मामला सामने आया है, जिसमें निगरानी टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक महिला BDO को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
हजारीबाग में 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
हज़ारीबाग कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के कंडसार पंचायत के नवादा (श्रीनगर) गांव में एक सनसनीखेज़ वारदात को अंजाम दिया गया। शनिवार को करीब साढ़े बारह बजे दिन कंडसार-नवादा गांव की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर से शौच के लिए निकली ।
जामताड़ा में दिनदहाड़े 60 हजार की लूट, युवक पर जानलेवा हमला
जामताड़ा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमलाकर 60,000 की लूट की गई। घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के बुधुडीह गांव में हुई जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
गुमला : पिकनिक में शराब पीने के बाद दो लोगों की हत्या, शव को गड्ढे में गाड़ा
गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लीगिर पाठ गांव में शुक्रवार को पिकनिक के दौरान हुए झगड़े में दो लोगों की हत्या हो गई। पुलिस ने आरोपी छोटू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरी पत्नी से करता था ज्यादा प्यार, पहली ने 2 बच्चों के साथ की आत्महत्या की कोशिश; मासूमों की मौत
बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कुंवारी गांव में एक महिला ने अपने 2 मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इस घटना में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
4 साल की बच्ची हुई हैवानियत का शिकार, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
रांची में चार साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। मामला चान्हो थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बच्ची के गांव में शुक्रवार को रिसेप्शन पार्टी थी। रिसेप्शन में गांव का ही कर्मदेव उरांव भी आया था।
रांची में मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान 18 वर्षीय श्यामा कुमार दत्ता के रूप में हुई है। वह साहेबगंज जिले के 3 पहाड़ थाना क्षेत्र के बबन गामा गांव का रहने वाला था।
बिहार में एक इंच ज़मीन ने ले ली जान, भतीजे ने चाचा को मारी गोली
बिहार की राजधानी पटना के अथमलगोला थाना क्षेत्र के चंदा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सिर्फ एक इंच ज़मीन के विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम जितेंद्र यादव है।