सनकी बेटे ने धारदार हथियार से कई वार कर मां को मौत के घाट उतारा, पुलिस कर रही पूछताछ 

News Saga Desk

जमशेदपुर। जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कोवाली ओपी थाना क्षेत्र के ऊपर टोला में को एक सनकी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां पर धारदार हथियार से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार देर रात करीब 9 बजे के आसपास की है। जानकारी के अनुसार, पुत्र श्रीनाथ भकत ने अपनी 70 वर्षीय मां विनीता भकत को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, इसके बाद आनन-फानन में घटना की सूचना स्थानीय लोगों एवं परिवार वालों ने कोवाली थाना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल इलाज के लिए घायल विनीता भकत को एमजीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुजुर्ग महिला को रिम्स रेफर कर दिया गया।

वहीं इलाज के दौरान रिम्स में सोमवार को विनीता भगत की मौत हो गयी। इधर, महिला की मौत के बाद पिता ने अपने पुत्र श्रीनाथ भकत के खिलाफ कोवाली पुलिस को एक लिखित आवेदन देते हुए कहा कि मेरे पुत्र श्रीनाथ भकत द्वारा मेरी पत्नी विनीता भकत को रात के समय धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिसके बाद इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गयी। वहीं पिता के लिखित आवेदन पर कोवाली पुलिस द्वारा पुत्र श्रीनाथ को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।


Read More News

Read More