बिहार में सास से विवाद के बाद बहू ने 2 बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत 

News Saga Desk

बांका।  बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के बिहायी गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पारिवारिक विवाद से परेशान होकर एक महिला ने अपने 2 छोटे बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना मंगलवार रात की है, जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।  मृतका की पहचान चंदन यादव की पत्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात में सास-बहू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। तनाव इतना बढ़ गया कि महिला ने आवेश में आकर अपने मासूम बच्चों के साथ जान देने का फैसला कर लिया। देर रात वह दोनों बच्चों को लेकर गांव के पास स्थित कुएं पर गयी और छलांग लगा दी। सुबह जब गांववालों को इस बात की जानकारी मिली तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। चांदन थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव कुएं से बाहर निकाले गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


Read More News

Read More