महिला से 50 हजार की लूट, अपराधियों की तलाश जारी
बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रही महिला से शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश 50 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक कोलाबीरा बस्ती निवासी विपुला महतो बैंक ऑफ इंडिया की कोलाबीरा शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं।
चतरा कॉलेज : जेल में बंद छात्र की जगह दोस्त दे रहा था परीक्षा, पकड़ा गया
चतरा कॉलेज परीक्षा केंद्र में बीए सेमेस्टर-1 की परीक्षा के दौरान गुरुवार को एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। एक छात्र की जगह उसका दोस्त परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया। मामला यह है कि बिहार की जेल में अवैध शराब के मामले में बंद छात्र कामेश्वर कुमार की जगह उसका दोस्त दीपक कुमार यादव परीक्षा दे रहा था।
चतरा में युवक की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह के दौरान हुई घटना
झारखंड के चतरा जिले में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। यह दुखद घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बरवा कोचवा गांव में हुई, जहां गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र से बारात आई थी।
घरेलू विवाद में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी की गला काटकर की हत्या
बिहार के बक्सर के कृष्णाब्रह्ना थाना क्षेत्र के अरक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई है।
युवक का अधजला शव बरामद, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा रांची रोड से सुरेश सिंह चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार देर रात एक युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
रांची के बड़ा तालाब से युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
रांची के बड़ा तालाब से बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की नजर सबसे पहले पानी में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया।
बंद घर से पांच लाख के जेवरात सहित नकद की चोरी
नगर थाना क्षेत्र के करबला रोड स्थित जेपी नगर बीएसएनएल टॉवर वाली गली में रहने वाले अमित कुमार के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए पचास हजार नगद सहित करीब पांच लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए।
पति ने की पत्नी और दो बच्चों की हत्या, फरार
रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धूप बस्ती में रहने वाले रवि लोहरा नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। तीनों की हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गया है।
देवघर के जंगल में मिली सरकारी शिक्षक की लाश, बाजार जाने के लिए निकले थे वापस नहीं लौटे
देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी शिक्षक की रहस्यमयी मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान नंदकिशोर दास (52) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जमुई जिले के रहने वाले थे और चंद्रमंडीह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।
गोपालगंज में शादी के मंडप से दूल्हे का अपहरण! ऑर्केस्ट्रा पर लगा बैन, महिला डांसरों को छोड़ना पड़ा जिला
बिहार के गोपालगंज जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुई सनसनीखेज घटना ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया। 23 मई 2025 की रात ऑर्केस्ट्रा के दौरान कुछ युवकों ने मंडप से ही दूल्हे का अपहरण कर लिया। घटना ने न सिर्फ शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया, बल्कि प्रशासन को भी अलर्ट मोड में ला दिया।