रांची में 30 लाख के गहने और नकदी के साथ घर के ताले भी ले गए चोर
राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित सीएमपीडीआई कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये के गहने और 75 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पुलिस को इस वारदात की शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है।
चान्हो में कुए में मिला पश्चिम बंगाल के युवक का शव, 4 दिन से था लापता
चान्हो थाना क्षेत्र के चोरेया गांव स्थित कुएं से बुधवार की दोपहर एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक 42 वर्षीय लव महतो पश्चिम बंगाल के झालदा का निवासी बताया जाता है। वह मिस्त्री का काम करता था और चोरेया स्थित महावीर मंदिर के निर्माण कार्य में लगा था।
रिम्स में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी, जांच के लिए समिति का गठन
रांची के रिम्स में एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गयी शर्मनाक हरकत के बाद रिम्स प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया है और 4 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।
पड़ोसी की शादी में गाना गाने पर भड़का पति, पत्नी की हत्या कर कुएं में फेंका
बिहार के नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जैतीपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
ओसम डेयरी के निदेशक से मांगी गई रंगदारी, राहुल दुबे गिरोह ने दी धमकी
ओसम डेयरी के निदेशक और संस्थापक अभिनव साह से रंगदारी की मांग की गई है। इस मामले में साह ने रांची के अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार, राहुल दुबे गिरोह ने उन्हें हर महीने 40,000 की रंगदारी देने की धमकी दी है।
दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से हथियार के बल पर 25 हजार की लूट
पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) जिला स्थित पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता के समीप स्थित सुमोना एचपी फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार सुबह तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने पहले 300 रुपए का पेट्रोल भरवाया और फिर पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप से 25 हजार रुपये लूट लिए।
हजारीबाग में कुएं से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
हजारीबाग जिले के खिरगांव इलाके सिमरा रेस्ट हाउस के पीछे एक कुएं से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान खिरगांव के पांडे टोला निवासी भुटाली पांडे के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।
व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या के विरोध में बाजार रहे बंद
पुलिस जिला नवगछिया के आदर्श थाना नवगछिया के बाजार में बीते रात व्यवसायी विनय गुप्ता के हत्या के विरोध में सोमवार को नवगछिया के बाजार बंद रहे। व्यवसायियों ने हत्या के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।
दुकानदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
जिले के कॉलेज रोड स्थित चाणक्या होटल के सामने रविवार की रात दो बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी। इससे दुकानदार संजीव कुमार साह की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।
पलामू में ड्राइवर ने नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा
पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक पोकलेन ड्राइवर ने आदिवासी समुदाय की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ड्राइवर राहुल सिंह बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है और रोड निर्माण कार्य में शामिल था।