रांची में 30 लाख के गहने और नकदी के साथ घर के ताले भी ले गए चोर   

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित सीएमपीडीआई कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये के गहने और 75 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पुलिस को इस वारदात की शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सीएमपीडीआई के एचआरडी विभाग में काम करने वाली रानी कुमारी अपने परिवार के साथ गिरिडीह में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। उसी दौरान उनके घर में चोरी हो गई। चोरी की खबर रानी कुमारी को तब मिली जब घरेलू सहायिका ने फोन कर बताया कि घर के दरवाजे खुले हुए हैं और अंदर कुछ गड़बड़ लग रही है।

रानी कुमारी ने पुलिस को बताया कि घर से चार मंगलसूत्र (एक हीरे का), सोने की चेन, अंगूठियां, कंगन, मांग टिका, नथ, हीरे का नोजपिन और लॉकेट सहित कई महंगे जेवरात गायब हैं। इसके अलावा घर में रखे 75 हजार रुपये नकद भी चोरी हो गए हैं। इस चोरी की एक हैरान करने वाली बात यह है कि चोरों ने सिर्फ जेवरात और नकदी ही नहीं, घर के बाहर और अंदर लगे ताले भी उठा लिए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ताले तोड़े गए या चाबी से खोले गए।


Read More News

बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, पांच नई चीनी मिलें खोलने की तैयारी, सीएम ने रवाना किया गन्ना विकास रथ

बिहार में 5 नई चीनी मिलें शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ-2026...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा ने...

दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन की योजना, बिहार के पांच जिलों को मिल सकती है हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी

दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की प्रस्तावित योजना में बिहार के बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया...

Read More