YouTube से आइडिया लेकर पोती ने प्रेमी के साथ मिलकर की दादा की हत्या
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मालीघाट इलाके में 68 वर्षीय बुजुर्ग कौशल किशोर गुप्ता की हत्या उनकी सगी पोती ने अपने प्रेमी और दोस्त के साथ मिलकर कर दी। पोती ने यूट्यूब से हत्या का आइडिया लेकर घटना को अंजाम दिया।
चतरा के बाजारटांड़ रोड में देर रात फायरिंग, युवक को लगी गोली
चतरा के बाजारटांड़ रोड पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे एक युवक पर फायरिंग की घटना हुई। 3-4 राउंड गोलियां चलाई गई। इसमें एक गोली युवक को लगी। घायल युवक की पहचान मुकेश सोनी उर्फ शनिचर के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया।
चाइनीज मांझे के 35 चरखे के साथ एक गिरफ्तार
सांगानेर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुकान में सर्च कर पतंग-डोर के बीच छिपा रखे चाइनीज मांझे के 35 चरखे बरामद किए। पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वाले आरोपित को राउंडअप किया है। पुलिस टीम फिलहाल आरोपित से चाइनीज मांझे की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।
रांची में ब्राउन शुगर के तीन धंधेबाज गिरफ्तार
जिले की सुखदेवनगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर कारोबार से जुड़े तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में युवराज कुमार, कुंदन वर्मा और सौरभ गुप्ता शामिल हैं। इनके पास से 15.7 ग्राम
हजारीबाग DC ऑफिस में तैनात कर्मचारी की हत्या
झारखंड के बोकारो में हजारीबाग डीसी ऑफिस में तैनात कर्मचारी की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो कसमार स्थित मधुकरपुर पंचायत के ऊपर टोला स्थित अपने आवास में सो रहे थे। इसी दौरान छत के रास्ते से दो अपराधी घर में घुसे और उन्हें गोली मारकर भाग निकले।
अफीम खेती के आरोप में ग्राम प्रधान सहित तीन गिरफ्तार
अफीम की खेती के खिलाफ खूंटी जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान शनिवार को अफीम के खेत में काम कर रहे एक ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में सायको थानांतर्गत ग्राम रोंगों के ग्राम प्रधान सिमोन नाग तथा अड़की थाना क्षेत्र के मोसंगा का गांव निवासी बीरखोदर मुंडा और बुधु मुंडा
सांसद पर धनबाद बमकांड की साजिश का आरोप
धर्माबांध में हिलटॉप ऑउटसोर्सिंग में गुरुवार को हुई हिंसक झड़प के लिए गिरिडीह से आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को षड्यंत्रकारी बताया गया है। उन पर यही आरोप लगाते हुए एफआईआर भी की गई है। एफआईआर में लिखा है कि इस घटना में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपने समर्थकों को भड़काया।
4.5 करोड़ की हेरोइन और यावा टैबलेट समेत दो गिरफ्तार
असम पुलिस द्वारा कछार और लखीमपुर में चलाए गए दो अलग-अलग अभियान के दौरान दो ड्रग्स तस्करों को यावा टैबलेट और हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया है।
हत्या कर बहू के शव को शौचालय के टंकी में फेंक देने के मामले में आजीवन कारावास की सजा,एडीजे चतुर्थ ने सुनाया फैसला
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ रवि कुमार की अदालत ने बहू की दबिया से गला काटकर निर्मम हत्या करने के बाद शौचालय के टंकी में शव को फेंक देने के मामले में गुरुवार को दोषी सास ससुर को आजीवन कारावास के साथ-साथ दस हजार रुपये की आर्थिक दंड की सजा सुनाई । न्यायालय ने सत्र वाद संख्या 200/24 में दोनों ही दोषियों की सजा सुनाया।
मालदह में तृणमूल नेता की हत्या के मामले में पार्टी नेता समेत दो गिरफ्तार
मालदह में तृणमूल कांग्रेस नेता दुलाल सरकार की हत्या के मामले में पुलिस ने पार्टी के नगर अध्यक्ष और हिंदी सेल के जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को इंग्लिश बाजार थाने में नेता से कई बार पूछताछ की गई। नरेंद्रनाथ के दोनों भाई धीरेंद्रनाथ तिवारी और अखिलेश तिवारी को भी थाने बुलाया गया।