हजारीबाग DC ऑफिस में तैनात कर्मचारी की हत्या

News Saga Desk

बोकारो। झारखंड के बोकारो में हजारीबाग डीसी ऑफिस में तैनात कर्मचारी की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो कसमार स्थित मधुकरपुर पंचायत के ऊपर टोला स्थित अपने आवास में सो रहे थे। इसी दौरान छत के रास्ते से दो अपराधी घर में घुसे और उन्हें गोली मारकर भाग निकले। मृतक की पहचान हजारीबाग ट्रेजरी में कार्यरत 35 वर्षीय असिस्टेंट अकाउंटेंट पिंटू कुमार नायक के रूप में की गई। मृतक के भतीजे विष्णु कुमार नायक ने बताया कि चाचा पिंटू करीब डेढ़ साल पहले ही हजारीबाग ट्रेजरी में असिस्टेंट अकाउंटेंट के पद पर नियुक्त हुए थे। उनकी फिलहाल शादी नहीं हुई थी।

कनपटी और सीने में मारी गई दो गोली

पिंटू कुमार को दो गोली लगी है। एक गोली उनकी बाईं कनपटी में और दूसरी गोली सीने में लगी। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल पिंटू को तत्काल जरीडीह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। परिजन फिलहाल किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं कर रहे हैं।


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More