रांची मून डिस्को बार के बाहर कार से कुचलकर युवक की हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
रांची के लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार के बाहर एक युवक को कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित टीम ने इस मामले के दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा तेज: ढाका में BNP नेता अजीज़ुर रहमान मुसब्बिर की गोली मारकर हत्या
ढाका में आगामी 12 फरवरी को होने वाले नेशनल/आम चुनाव से पहले राजनीतिक हिंसा तेज हो गई है। राजधानी ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के वरिष्ठ नेता अजीज़ुर रहमान मुसब्बिर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में खूंटी बंद, सड़कों पर उतरे ग्रामीण, जनजीवन पूरी तरह ठप
खूंटी जिले में पड़हा राजा सोम मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में आहूत बंद का गुरुवार को व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही आक्रोशित ग्रामीण और बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए और जिले के विभिन्न चौक-चौराहों को जाम कर दिया।
बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 14 साल से फरार दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 14 वर्षों से फरार चल रहे दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
राजधानी रांची में मीडियाकर्मियों पर हमला, अपराधियों के हौसले बुलंद
NEWS SAGA DESKराजधानी रांची में लगातार हो रही जघन्य घटनाओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे प्रतीत हो रहे हैं मानो अपराधियों को न कानून का भय है और न ही पुलिस-प्रशासन का। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर रांची में हो क्या रहा है और अपराधियों का मनोबल किसके सहारे इतना बढ़ा हुआ है। बीते कुछ दिनों की घटनाएं बेहद चिंताजनक रही हैं। दो दिन पहले लालपुर इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, 31 दिसंबर की रात बिरसा चौक पर एक युवक को गाड़ी से कुचलकर मार डाला गया। अब ताजा मामला मीडियाकर्मियों पर हुए जानलेवा हमले का है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, 6 जनवरी की रात करीब एक बजे दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के दो मीडियाकर्मी कार्यालय से काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कोकर स्थित सुभाष चौक के पास पहुंचे, बाइक सवार दो असामाजिक तत्वों ने छिनतई के इरादे से उन पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए दोनों आरोपियों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। जिम्मेदार नागरिकों की तरह उन्होंने कानून हाथ में लेने के बजाय दोनों असामाजिक तत्वों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत लिखित कार्रवाई की है।
पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान का शूटर शाहरुख अली गिरफ्तार, फायरिंग की साजिश नाकाम
पलामू पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर शाहरुख अली को गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने शाहरुख अली के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं।
नए साल की रात हजारीबाग में सनसनी: गाना बजाने के विवाद में युवक की तलवार से हत्या
नए साल की रात हजारीबाग शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां इंद्रपुरी चौक पर एक युवक की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई।
पलामू में सनसनी: पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी की हत्या कर शव दफनाया
पलामू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को गड्ढे में दफना दिया।
एमजीएम थाना पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई से मौत का आरोप
पूर्वी सिंहभूम : एमजीएम थाना पुलिस की हिरासत में 22 वर्षीय युवक की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गोकुलनगर निवासी जीत महतो के रूप में हुई है।
ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आए दो पुलिसकर्मी, सब-इंस्पेक्टर की मौत
जिले के शिकारीपाड़ा थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर हेमंत भगत की बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई।