Siwan Firing Case: यज्ञ घुमाने के बहाने बुलाकर दोस्तों ने युवक को मारी गोली, 5 राउंड फायरिंग से दहशत
Siwan Firing Case में सीवान के भगवानपुर हाट में दोस्तों ने यज्ञ घुमाने के बहाने युवक को बुलाकर 5 राउंड फायरिंग की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
तरैया में अवैध हथियार और कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
तरैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मंगेतर की हत्या मामले में पिता का छलका दर्द, बोले- रिश्ता तोड़ देते, हत्या की क्या जरूरत थी
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मृतक के पिता का दर्द सामने आया है। उन्होंने कहा कि यदि सिया गोयल शादी नहीं करना चाहती थी तो वह स्पष्ट रूप से मना कर सकती थी। परिवार तत्काल रिश्ता समाप्त कर देता, लेकिन किसी की जान लेना बेहद क्रूर और अमानवीय कदम है।
लखनऊ कोचिंग आग हादसा: पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके की एक इमारत में लगी आग से हुई जनहानि के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ताबड़तोड़ एक्शन के मूड में दिख रही है।
गुमला में ब्राउन शुगर के साथ चार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के थिएटर मैदान के पास से चार युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
भरत तिवारी एनकाउंटर पर उठे सवाल, जांच की मांग को लेकर घर पहुंच रहे नेता
बिहार : आरा भोजपुर जिले के शाहपुर गाँव से भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर जांच की मांग लगातार तेज होती जा रही है।
बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड गबन मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात पहुंचे जेल
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना अरांव क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की भरौल शाखा में करोड़ों रुपये के गोल्ड पैकेट गबन मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शाखा प्रबंधक समेत तीन आरोपितों को एक दिन पहले जेल भेजा जा चुका है
यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार
बुलंदशहर/लखनऊ:एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) नेे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो संदिग्धों को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया हैं।
खूंटी पुलिस की बड़ी सफलता,3 आरोपी गिरफ्तार
खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में हुए राधेश्याम साहू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राधेश्याम साहू का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि 15 जून को तांबा जंगल के पास राधेश्याम साहू का शव बरामद हुआ था. शुरुआती तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन जांच के दौरान हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ. तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले राधेश्याम साहू को डंडे से हमला कर घायल किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को उसकी ही स्कूटी से तांबा जंगल के पास ले जाकर फेंक दिया गया. घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव के पास स्कूटी भी छोड़ दी गई थी. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा, मृतक का मोबाइल फोन, दो मोबाइल, घटना के दिन पहनी गई चप्पल और स्कूटी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मी देवी (40 वर्ष), संदीप मांझी (26 वर्ष) और रविंद्र मांझी (18 वर्ष) शामिल हैं. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
ज्ञान बिंदु कोचिंग निदेशक रौशन आनंद के भाई की नेपाल में रहस्यमयी मौत
पटना/विराटनगर:पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस कुमार यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।