मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन-3’ का पहला पोस्टर रिलीज
मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के अब तक दो सीजन दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुए हैं। लंबे समय से फैंस इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे, जो अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। दरअसल, ‘द फैमिली मैन 3’ से मनोज बाजपेयी की पहली झलक सामने आ चुकी है।
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की शूटिंग को लेकर सनी देओल ने खुद को बताया नर्वस
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साईं पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं
‘सरदार जी-3’ पर उठे सवालों का दिलजीत ने दिया जवाब
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सरदार जी-3’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ नजर आने वाले हैं। इस कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘कुबेर’ की रफ्तार धीमी, कारोबार में गिरावट दर्ज
आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ के साथ रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को ना सिर्फ समीक्षकों से सराहना मिली है, बल्कि दर्शकों ने भी धनुष की दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी की खूब तारीफ की है।
‘सितारे ज़मीन पर’ की कमाई में तीसरे दिन जबरदस्त उछाल, आधे से ज़्यादा बजट वसूल
इस समय मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद आलोचनाओं से घिरी फिल्म आखिरकार शुक्रवार 20 जून 2025 को रिलीज़ हो गई। फिल्म ने तीन दिनों में अच्छी खासी कमाई कर ली है।
धनुष-रश्मिका की फिल्म ‘कुबेर’ ने तीन दिन में की जबरदस्त कमाई
धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ को आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ के साथ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। धनुष की दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है।
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की ग्रैंड ओपनिंग
काफी समय से बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को लेकर चर्चा तेज़ थी और अब आखिरकार यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। जहां एक ओर समीक्षकों ने फिल्म को सराहा है, वहीं आमिर खान ने भी हमेशा की तरह अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
धनुष की फिल्म ‘कुबेरा’ की पहले दिन की कमाई आई सामने
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुबेरा’ आखिरकार बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। लंबे इंतजार के बाद रिलीज़ हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है।
‘पंचायत’ फेम एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में ‘बाहरी’ होने पर जताया दुख
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए लोगों या ‘आउटसाइडर्स’ को हमेशा अपने लिए जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। कई बार उन्हें ‘आउटसाइडर्स’ समझकर उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। हालांकि इन एक्टर्स में बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स होती हैं, लेकिन कई बार उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है और उनके काम को नज़रअंदाज़ किया जाता है।
प्राइम वीडियो ने किया ऐलान, आज से ग्लोबल स्ट्रीम होगी ‘ग्राउंड जीरो’
फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देवस्कर ने किया है, जबकि इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। ‘ग्राउंड ज़ीरो’ में इमरान हाशमी, सई तम्हणकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।