बॉक्स ऑफिस पर ‘कुबेर’ की रफ्तार धीमी, कारोबार में गिरावट दर्ज

News Saga Desk

आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ के साथ रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को ना सिर्फ समीक्षकों से सराहना मिली है, बल्कि दर्शकों ने भी धनुष की दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी की खूब तारीफ की है। शुरुआती तीन दिनों में ‘कुबेर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। हालांकि, चौथे दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है, जिससे इसके कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘कुबेर’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन अब 55.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड़ रुपये के साथ दमदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसने 16.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 17.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शुरुआती तीन दिनों में शानदार प्रदर्शन के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई, जो आमतौर पर वीकडेज पर देखने को मिलती है।

‘कुबेर’ का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है। फिल्म में धनुष के साथ नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा जिम सर्भ और दलीप ताहिल जैसे कलाकारों ने भी अपनी शानदार अदाकारी से फिल्म को और खास बना दिया है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का डिजिटल प्रीमियर जुलाई के अंत तक किया जा सकता है।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More