Cannes 2025: सिमोन एशले भी हुईं आलिया भट्ट की फैन! एक्ट्रेस से नहीं हटा पा रहीं नजरें…
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में आलिया भट्ट और सिमोन एश्ले की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आलिया ने अपने डेब्यू में रेड कार्पेट पर धूम मचाई, तो सिमोन ने अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया है।
सलमान खान के आवास पर आगंतुकों के प्रवेश के लिए नया प्रोटोकॉल
फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आवास में आगंतुकों के प्रवेश के लिए मुंबई पुलिस ने नया प्रोटोकाल जारी किया है। इसके साथ ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर वाई प्लस स्तर कर दी गई है और गैलेक्सी अपार्टमेंट पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है।
सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ शेयर की तस्वीरें
सलमान खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें वह ‘केसरी वीर’ फेम अभिनेता सूरज पंचोली के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ सलमान ने सूरज को टैग करते हुए एक खास कैप्शन लिखा, “अभी रात है, सुबह सूरज चमकेगा।”
कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर छाईं ऐश्वर्या राय, नए लुक ने खींचा सबका ध्यान
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपने अनोखे और सांस्कृतिक अंदाज़ से सबका ध्यान खींचा। पहले दिन उन्होंने सफेद साड़ी और मांग में सिंदूर लगाकर भारतीय पारंपरिकता को गर्व से प्रस्तुत किया।
कान्स के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट, रेड कार्पेट पर करेंगी डेब्यू
78वां कान फिल्म महोत्सव 11 मई से शुरू होकर 24 मई को समाप्त होगा। इस बार कान्स में बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन, कियारा आडवाणी, उर्वशी रौतेला और जान्हवी कपूर जैसी स्टार्स ने कान्स के रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा।
ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’, मेकर्स को बड़ा झटका
काफी समय से अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर चर्चा जारी थी। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। कॉमेडी-रोमांटिक जॉनर की इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं।
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर बनेगी फिल्म
भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को देशभर में ‘मिसाइल मैन’ के नाम से जाना जाता है। वे एक प्रतिष्ठित एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे और आम लोगों के साथ-साथ बच्चों के बीच भी बेहद लोकप्रिय रहे। उनकी प्रेरणादायक जीवन यात्रा ने कई युवाओं को वैज्ञानिक बनने का सपना दिखाया।
मां बनने के बाद अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड को अलविदा कहा
मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद उनके पिता सुनील शेट्टी ने की है। अथिया के इस फैसले से उनके प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में करण-ईशान की एंट्री
नीरज घेवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ का प्रीमियर 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है। इससे पहले फिल्म के कलाकार जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा रेड कार्पेट पर अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए और सभी का ध्यान खींचा।
फिल्म ‘रेड 2’ बनी हिट मशीन, बॉक्स ऑफिस पर कर रही राज
अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ ‘रेड 2’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और तब से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के 20 दिन बाद भी फिल्म की बाॅक्स आफिस पर पकड़ मजबूत बनी हुई है।