फिल्म ‘रेड 2’ बनी हिट मशीन, बॉक्स ऑफिस पर कर रही राज

News Saga Desk

अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ ‘रेड 2’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और तब से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के 20 दिन बाद भी फिल्म की बाॅक्स आफिस पर पकड़ मजबूत बनी हुई है। हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन तीसरे मंगलवार को ‘रेड 2’ ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। फिल्म ने अपने 20वें दिन पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के 20वें दिन, यानी तीसरे मंगलवार को 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 153.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 203.8 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर और रितेश देशमुख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।

पिछले दो हफ्तों से सिनेमाघरों में कोई नई हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जिसका सीधा फायदा ‘रेड 2’ को मिला। इसी वजह से फिल्म की कमाई में स्थिरता बनी रही। हालांकि अब, 23 मई को राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज होने जा रही है, जो ‘रेड 2’ की कमाई पर असर डाल सकती है। इसके अलावा, सुनील शेट्टी की ‘केसरी वीर’ और श्रेयस तलपड़े की ‘कपकपी’ भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में ‘रेड 2’ को बॉक्स ऑफिस पर नई प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More