‘तेरे इश्क में’ ने पहले दिन मारी धमाकेदार एंट्री, बनी 2025 की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल
धनुष और कृति सेनन स्टारर ‘तेरे इश्क में’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार पकड़ बनाती दिख रही है। रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर भारी उत्साह था, जिसका सीधा असर सिनेमाघरों में दिखाई दिया। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष और कृति की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
गुस्ताख इश्क रिव्यू, पुरानी दिल्ली की महक, चिट्ठियों का प्यार और नसीरुद्दीन-विजय की दिल छू लेने वाली अदाकारी
फिल्म गुस्ताख इश्क मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की प्रोडक्शन डेब्यू फिल्म है, जो दर्शकों को पुराने दौर की चिट्ठियों, शायरी और सुर्ख मोहब्बत की दुनिया में ले जाती है। विभु पुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय वर्मा, फातिमा सना शेख, नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी जैसे दमदार कलाकार हैं, जिनकी परफॉर्मेंस फिल्म का सबसे मजबूत आधार बनती है।
‘तेरे इश्क में’ का दमदार आगाज़-पहले दिन कमाई ने खोले हिट होने के संकेत
धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इसके गाने, कैमिस्ट्री और इमोशनल स्टोरीलाइन को खूब सराहा जा रहा है। तमिल और हिंदी में एक साथ रिलीज हुई यह फिल्म अभिनेता धनुष और निर्देशक आनंद एल राय की तीसरी कोलैबोरेशन है। इससे पहले दोनों ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ में साथ काम कर चुके हैं।
धर्मेंद्र प्रेयर मीट, भावुक दिखे सनी–बॉबी देओल, शाहरुख-सलमान समेत फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजलि
24 नवंबर को दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के सम्मान में देओल परिवार द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में फिल्म इंडस्ट्री ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। आयोजन में शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा, आर्यन खान, अमीषा पटेल, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुनील शेट्टी, अनिल शर्मा सहित कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।
धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी का भावुक संदेश-‘मेरे लिए सब कुछ थे धरम जी’
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री, परिजनों और फैंस में गहरा शोक है। पिछले दिनों उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने और घर के बाहर एम्बुलेंस देखे जाने की खबरें लगातार सामने आ रही थीं।
Bigg Boss 19, तान्या vs अशनूर भिड़ंत से भड़का घर-प्रोमो वायरल, हाथापाई तक पहुंचा विवाद
Bigg Boss 19 फिनाले के करीब है और जैसे-जैसे अंत नज़दीक आ रहा, घर का माहौल भी बिगड़ता दिख रहा है। दमदार स्ट्रैटेजी के साथ सभी कंटेस्टेंट जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच झगड़ों और बहसबाज़ी का लेवल भी तेजी से बढ़ गया है। ताजा एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें तान्या मित्तल और अशनूर कौर के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई की कगार तक पहुँच गई। अचानक भड़की इस लड़ाई को देखकर घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए।
धर्मेंद्र के अंतिम दिनों पर खुलासा, प्रार्थना सभा से पहले मुमताज़ ने सुनाया वो किस्सा जब अस्पताल में नहीं मिल पाईं ही-मैन से
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया, जिसके बाद फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, काजोल सहित कई बड़े सितारे पहुंचे। वहीं प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, वरुण धवन और अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया के ज़रिए श्रद्धांजलि दी।
स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल वेडिंग कंट्रोवर्सी, अफवाहों के बीच मैरी डी’कोस्टा ने दी सफाई, वायरल चैट पर तोड़ी चुप्पी
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कम्पोज़र पलाश मुच्छल की शादी टलने की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें तैरने लगीं। इसी दौरान मैरी डी’कोस्टा का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया। ट्विटर, इंस्टाग्राम और Reddit पर वायरल चैट्स में दावा किया गया कि मैरी और पलाश की बातचीत के कारण शादी रुकी है। बताया गया कि ये चैट्स खुद मैरी के Reddit अकाउंट से शेयर हुई थीं, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया।
‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस, फर्स्ट डे ओपनिंग 12-15 करोड़, एडवांस बुकिंग में 5.28 करोड़ की कमाई
धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। मूवी का ट्रेलर दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स पा चुका है और ‘रांझणा’ यूनिवर्स की यह फिल्म आनंद एल राय द्वारा निर्देशित है। एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
‘अपने 2’ पर विराम? धर्मेंद्र के बिना फिल्म आगे बढ़ाने से अनिल शर्मा का इंकार
2007 में आई फिल्म ‘अपने’ में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की तिकड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल की घोषणा नवंबर 2020 में हुई थी। अगस्त 2025 में यह भी सामने आया था कि ‘अपने 2’ की स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार है और फिल्म पर काम आगे बढ़ रहा था।