News Saga Desk
धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। मूवी का ट्रेलर दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स पा चुका है और ‘रांझणा’ यूनिवर्स की यह फिल्म आनंद एल राय द्वारा निर्देशित है। एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई
ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल के अनुसार, फिल्म अकेले हिंदी वर्जन में 12 से 15 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। सभी भाषाओं में इसे 17-20 करोड़ रुपये के बीच कमाई करने की उम्मीद है। वीकेंड में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते हिंदी वर्जन 50-60 करोड़ तक कमा सकता है। कडेल ने कहा कि धनुष-कृति स्टारर फिल्म फ्लाइंग स्टार्स के लिए पूरी तरह तैयार है और पूरे भारत में बड़ी सफलता मिलने के अच्छे मौके हैं।
ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने भी ट्वीट में लिखा कि फिल्म डबल डिजिट में शुरुआत करने के लिए तैयार है। एडवांस बुकिंग अच्छी रही है और शुरुआती प्रतिक्रिया के आधार पर यह संख्या और बढ़ सकती है।
एडवांस बुकिंग की स्थिति
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘तेरे इश्क में’ ने एडवांस बुकिंग में करीब 5.28 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये आंकड़े रिलीज से पहले और बढ़ने की संभावना है।
फिल्म की कहानी, संगीत और स्टारकास्ट के चलते बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है।
No Comment! Be the first one.