जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, 27-29 मार्च तक कई वाहनों की एंट्री पर रोक
जमशेदपुर : रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संभावित भीड़, जुलूस और अखाड़ों के आयोजन को देखते हुए शहर में व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था 27 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगी।
हजारीबाग CHC का स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हजारीबाग : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को विष्णुगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अधिकारी व कर्मचारी तत्काल सक्रिय हो गए।
13 साल कोमा में रहने के बाद हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छा मृत्यु की अनुमति
हरीश राणा का मंगलवार (24 मार्च 2026) को निधन हो गया। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी हरीश ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में आखिरी सांस ली। वह पिछले 13 वर्षों से कोमा में थे और जीवन रक्षक उपकरणों के सहारे जीवित थे।
दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, बजट सत्र टला, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
दिल्ली विधानसभा को आज बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए सुबह करीब 7:30 बजे मिली, जिसमें 11 बजे से 1 बजे के बीच विस्फोट होने की बात कही गई थी। धमकी देने वाले ने खुद को खालिस्तानी समूह से जुड़ा बताया है।
अनंत सिंह की रिहाई के बाद 50 किमी रोड शो, हत्याकांड में खुद को बताया निर्दोष
पटना: अनंत सिंह ने जेल से रिहा होने के बाद मंगलवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक अनंत सिंह ने करीब 50 किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो निकाला
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट में धर्म परिवर्तन पर स्पष्ट निर्देश
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाने वाले व्यक्ति को अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा नहीं मिलेगा।
ICFAI विश्वविद्यालय छठा दीक्षांत समारोह 2026: 292 छात्रों को मिली डिग्री और मेधावी छात्रों को सम्मान
रांची: ICFAI विश्वविद्यालय ने आज अपने छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन डोरंडा स्थित JAP शौर्य सभागार में गरिमामय माहौल में किया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार उपस्थित रहे।
झारखंड ग्रामीण विकास: 412.68 करोड़ की टाइड ग्रांट से पेयजल और सफाई व्यवस्था होगी मजबूत
रांची: झारखंड के ग्रामीण इलाकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने राज्य को 412.68 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मंजूर की है। यह राशि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत दी जा रही है
रांची के कान्दू सब स्टेशन से 1000 किलो कॉपर चोरी, बिजली ग्रिड सुरक्षा पर सवाल
राजधानी रांची के पिठोरिया इलाके में सोमवार देर रात बिजली ग्रिड से बड़ी चोरी सामने आई है। कान्दू स्थित सब स्टेशन में अज्ञात चोरों ने SST 33/.4KV ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए लगभग 1000 किलो कॉपर कॉइल काटकर ले गए।
झारखंड पर्यटन निगम में 10.40 करोड़ का घोटाला, ईडी की बड़ी कार्रवाई
रांची: झारखंड पर्यटन विकास निगम (जेटीडीसी) में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। करीब 10 करोड़ 40 लाख रुपये की अनियमितता को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वर्ष 2026 का पहला मामला दर्ज किया है।