गोड्डा में कांग्रेस ने खनिज विधेयक और चंदा चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड के खनिज अधिकारों की रक्षा की बात कही।
News Saga Desk
गोड्डा में केंद्र सरकार के खिलाफ झारखंड कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। चंदा चोरी के आरोप और खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के बाहर जुटे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गोड्डा में केंद्र सरकार के खिलाफ झारखंड कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। चंदा चोरी के आरोपों और खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी शामिल हुईं। उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के खनिज और राजस्व अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया।

इसे भी देखे- Durga Puja 2026: रांची में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन और खूंटी पूजन
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा, झारखंड का खनिज सिर्फ संपत्ति नहीं, हमारी पहचान है। इस पर झारखंड का अधिकार कोई छीन नहीं सकता।”
उन्होंने दावा किया कि केंद्र पर झारखंड का करीब 1.36 लाख करोड़ रुपये का खनिज रॉयल्टी बकाया है। कांग्रेस का आरोप है कि एक तरफ राज्य का बकाया नहीं दिया जा रहा, वहीं दूसरी तरफ नए कानून के जरिए राज्य के राजस्व अधिकारों पर असर डालने की कोशिश हो रही है।
मंत्री ने कहा कि खनिज से मिलने वाला राजस्व झारखंड की सामाजिक सुरक्षा और विकास योजनाओं का बड़ा आधार है। अगर राज्य के राजस्व अधिकार कमजोर होंगे, तो इसका सीधा असर आम जनता और कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ेगा।
वहीं चंदा चोरी के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने केंद्र और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर जुटाए गए चंदे का हिसाब और पारदर्शिता जनता का अधिकार है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने महिला अधिकारों और परिसीमन के मुद्दे को भी जोर-शोर से उठाया। मंत्री ने आरोप लगाया कि परिसीमन के नाम पर आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकार प्रभावित करने की कोशिश की जा सकती है।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि यह आंदोलन सिर्फ जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसे प्रखंड, पंचायत और गांव-गांव तक पहुंचाना होगा।
दीपिका पांडेय सिंह ने साफ कहा, यह लड़ाई की शुरुआत है। झारखंड के अधिकार और जनता के विश्वास की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी।
No Comment! Be the first one.