महाराष्ट्र के नासिक से दिल दहला देने वाली खबर: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौ’त
महाराष्ट्र के डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक भयावह हादसा हुआ। सभी सदस्य एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, अचानक कार्यक्रम स्थल के पास ही स्थित कुएं में उनकी कार गिर गई।
भाकपा माओवादी के वरिष्ठ नेता प्रशांत बोस की तबीयत बिगड़ने पर RIMS में इलाज के दौरान निधन
राँची: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के वरिष्ठ नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का शुक्रवार को निधन हो गया। सुबह करीब 6 बजे उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए रिम्स (RIMS) भेजा गया
रामगढ़ में हाथियों के झुंड ने मचाई तबाही, तीन ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को जंगली हाथियों के झुंड ने कहर ढाया। इस हमले में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला
झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में बलि प्रथा से जुड़ा एंगल है। जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिनमें एक भाजपा नेता भी शामिल है।
पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या
पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बस स्टैंड रोड स्थित शताब्दी मार्केट में हुए इस गोलीकांड में कुंड मोहल्ला निवासी मोहम्मद समीर उर्फ गुड्डू खलीफा की मौत हो गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है
केरल से बैद्यनाथ धाम आए 70 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में मौत
झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शुक्रवार अहले सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां केरल से आए 70 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मंदिर परिसर में ही गिरने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया
रांची में ब्राउन शुगर रैकेट का भंडाफोड़: 397 ग्राम ड्रग्स, नकदी और हथियार के साथ दो गिरफ्तार
रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अरविंद कुमार और हरिश उरांव के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नकद रुपये, देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक महिंद्रा थार वाहन बरामद किया है।
असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां
डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं चाय की पत्तियां तोड़कर राज्य के चाय उद्योग के महत्व को रेखांकित किया।
चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान
चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरकुंडिया गांव के तुरामडीह टोला का है, जहां देर रात एक जंगली हाथी ने हमला कर महिला पुजारी चांदो देवी (56) की जान ले ली। इस हमले में एक अन्य पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
झारखंड में DVC का नया बिजली टैरिफ लागू: जानिए किस पर कितना पड़ा असर
रांची: झारखंड में दामोदर वैली कॉरपोरेशन यानि (DVC) क्षेत्र के लिए नया बिजली टैरिफ एक अप्रैल से लागू हो गया है। इस नए आदेश में पिछले वर्षों के बकाये का समायोजन, वर्तमान दरों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं को शामिल किया गया है।