झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज़, 10 अप्रैल से बढ़ेगी गर्मी, तापमान में 4°C तक उछाल का अनुमान
रांची: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी, मेघ गर्जन और बारिश के कारण लोगों को अप्रैल की गर्मी से राहत मिली थी, हालांकि अब यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल से राज्य में मौसम शुष्क होने लगेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
रांची सदर अस्पताल होगा अपग्रेड, 200 बेड का सुपर स्पेशियलिटी विंग की योजना
रांची: राजधानी रांची के सदर अस्पताल को अब पूरी तरह अपग्रेड करने की तैयारी शुरू हो गई है, मरीजों को बेहतर और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां 200 बेड का नया सुपर स्पेशियलिटी विंग बनाया जाएगा बता दें कि गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस योजना की जानकारी दी
हजारीबाग में ACB की बड़ी कार्रवाई, 1.72 लाख रिश्वत लेते दो इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के दो इंजीनियरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, बता दें कि टीम दोपहर के समय पहले से तय योजना के तहत विभागीय कार्यालय पहुंची और जैसे ही घूस की रकम का लेन-देन हुआ, दोनों अधिकारियों को मौके पर ही दबोच लिया गया।
रांची के दीपाटोली से 14 वर्षीय हिमांशु मुंडा 48 घंटे से लापता, तलाश जारी
राजधानी रांची के दीपाटोली क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है, बांधगाड़ी निवासी हिमांशु मुंडा पिछले 48 घंटे से घर नहीं लौटा है, जिससे परिवार और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता का माहौल है।
IPL 2026: LSG ने KKR को 3 विकेट से हराया, मुकुल चौधरी की 7 छक्कों वाली तूफानी पारी से रोमांचक जीत
ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर हराकर सीजन की एक और बड़ी जीत दर्ज की।
रांची के धुर्वा सब स्टेशन में मिला संदिग्ध लिफाफा, PLFI का नाम और कारतूस मिलने से हड़कंप
रांची: राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित बिजली सब स्टेशन में गुरुवार सुबह एक संदिग्ध लिफाफा मिलने से हड़कंप मच गया। लिफाफे के साथ 315 बोर की गोली धागे से बंधी हुई थी। ड्यूटी पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
PM मोदी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, बोले-TMC की विदाई तय
हल्दिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि राज्य में बदलाव तय है और ममता बनर्जी की सरकार की विदाई निश्चित है।
असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी, जानें अब तक किस राज्य में कितना फीसदी मतदान हुआ
असम, केरल और पुडुचेरी की सभी विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, बता दें कि तीनों राज्यों में एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं। असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक साथ वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन से गिरते यात्री को आरपीएफ ने बचाया..देखें वीडियो
रांची रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक यात्री की छोटी सी लापरवाही उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी, लेकिन मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों की सतर्कता और फुर्ती से उसकी जिंदगी बच गई।
रांची बरियातू ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, डिलीवरी बॉय निकले अपराधी
राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हरिहर सिंह रोड के प्रीति ज्वेलर्स में हुई लूटकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है, बता दें कि इस मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पहले डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते थे और इसी बहाने इलाके की रेकी कर लूट की पूरी योजना बनाई थी।