JMM का 13वां महाधिवेशन आज से रांची में, कई अहम प्रस्ताव होंगे पारित
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 2 दिवसीय 13वां महाधिवेशन आज से शुरू हो गया है। यह आयोजन रांची के खेलगांव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रांगण के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में हो रहा है।
एक बार फिर हुआ यूपीआई सर्विस डाउन, देशभर में तीन घंटे परेशान रहे यूजर्स
देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस करीब तीन घंटे से डाउन है। अभी लोगों को UPI पेमेंट करने में दिक्कत आ रही है। बीते 20 दिन में यह तीसरी बार है जब ट्रांजैक्शन में समस्या हो रही है।
केंद्रीयमंत्री शिवराज सिंह का एक दिवसीय बिहार दौरा, प्रदेश भाजपा नेताओं के संग करेंगे बैठक
केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकासमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एकदिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान दो बार बिहार आ चुके हैं। ये तीसरी बार है जब चुनावी हलचल के बीच वे बिहार आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान अपने पटना दौरे के दौरान भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
उधमपुर और किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश में अभियान तेज
सुरक्षाबलों ने जम्मू संभाग के उधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में रात भर की घेराबंदी के बाद आतंकियों की तलाश में गुरुवार को अभियान और तेज कर दिया है। इन इलाकों में सक्रिय आतंकवादियों पर नज़र रखने के लिए अतिरिक्त मजबूती के साथ तलाशी अभियान चलाया गया है।
मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत लाया जा रहा है
2008 मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट टीम तहव्वुर को लेकर स्पेशल फ्लाइट में रवाना हो चुकी हैं। उसके देर रात तक भारत पहुंचने की संभावना है।
आरबीआई ने रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाकर 6 फीसदी किया
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट घटाकर 6 फीसदी कर दिया है, जो पहले 6.25 फीसदी था। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 6.7 फीसदी से घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए तक का हुआ इज़ाफा: नई कीमतें कल से होंगी लागू, उज्ज्वला योजना सिलेंडर की भी कीमत बढ़ी
घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। आज यानी, सोमवार 7 अप्रैल को पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है।
ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से क्रिप्टो मार्केट भी गिरा, 77 हजार डॉलर से भी नीचे आया बिटकॉइन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के कारण दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हलचल मचने के साथ ही क्रिप्टो करेंसी मार्केट में भी जबरदस्त गिरावट आ गई है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की कीमत लगातार गिरती जा रही है।
पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, नियंत्रण रेखा पर तलाशी अभियान जारी
पाकिस्तान की सेना ने रविवार मध्य रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दिगवार सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने के इरादे से भीषण गोलीबारी की। सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी का उद्देश्य आतंकवादियों की घुसपैठ को आसान बनाना था।
श्रीलंका के फ्रीडम स्क्वायर में आज होगा भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का आधिकारिक स्वागत
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के ऐतिहासिक फ्रीडम स्क्वायर में आधिकारिक स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा (04 से 06 अप्रैल) पर श्रीलंका पहुंच चुके हैं। उनकी इस यात्रा का मकसद दक्षिणी पड़ोसी के साथ आर्थिक और सामरिक संबंधों को मजबूत करना है।