इजराइल का गाजा शहर पर हवाई हमला, कई इमारतों में विस्फोट के बाद आग लगी
इजराइली सेना ने रविवार को गाजा शहर में हवाई हमला। इससे कई ऊंची इमारतों में विस्फोट के बाद आग लग गई। इसके बाद लोगों को कई इलाकों को छोड़ने की चेतावनी दी गई। इजराइली सेना ने शहर को पूरी तरह से खाली करने का आदेश दिया है।
नेपालः प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही सुशीला कार्की ने खींची नई लकीर, संसद भंग कर आम चुनाव का फैसला
देश की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने नेपाल की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार देर शाम शीतल निवास में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
ट्रंप का टैरिफ दांव उलटा पड़ने के आसार, लाखों अमेरिकियों पर बढ़ेगा गरीबी का खतरा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को लेकर दावा करते आ रहे हैं कि इससे राजस्व में वृद्धि होगी और अमेरिकियों को लाभ मिलेगा। लेकिन येल यूनिवर्सिटी के बजट लैब द्वारा किए गए एक विश्लेषण के अनुसार, टैरिफ ज्यादा अमेरिकियों को गरीबी की ओर धकेल सकते हैं।
रूस के कमचटका में फिर से भूकंप के झटके, तीव्रता जानकर दहले लोग
रूस में एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रूस के कमचटका इलाके में शनिवार को भूकंप आया, जिसका मैग्नीट्यूड 7.1 दर्ज किया गया है। भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल का।
Gen-Z Protest: 17 साल बाद सक्रिय हुए ज्ञानेंद्र, क्या नेपाल में लौटेगी राजशाही?
नेपाल में जेनरेशन जेड के विरोध प्रदर्शन से पहले राजशाही समर्थकों का आंदोलन भी हुआ था और इसे 6 महीने पूरे हो चुके हैं। उस समय आंदोलनकारी राजा वापस आओ और देश बचाओ के नारे लगाते हुए दिखाई दिए थे।
भारत पर 100% टैरिफ की मांग, G7 देशों पर दबाव डाल रहे ट्रंप; आखिर मंशा क्या है?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किस पल क्या कह दें और उसके अगले ही पल क्या कर दें, ये कोई नहीं जानता। ट्रंप एक तरफ तो भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा देते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ भारत को अपना सच्चा दोस्त बताते हैं। अमेरिका हमेशा से ही अपने ऐसे की कारनामों के लिए बदनाम रहा है।
नेपाल पुलिस का जेलों से भागे कैदियों से आत्मसमर्पण का आह्वान
नेपाल पुलिस ने देशव्यापी अपील जारी कर फरार कैदियों और बंदियों से तुरंत नज़दीकी सुरक्षा प्राधिकरण को रिपोर्ट करने का आग्रह किया है। पुलिस ने आह्वान किया है कि सभी कैदी और बंदी आत्मसमर्पण कर दें।
नेपाल में सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने पर सहमति, संसद विघटन पर मतभेद, आज फिर बैठक
नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ हुए आंदोलन से उपजे हालात ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को राजपाट छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। अब अंतरिम सरकार के गठन और संसद के विघटन पर माथामच्ची हो रही है। आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद सेना के मोर्चा संभालते ही हिंसा अप्रत्याशित रूप से थमी है।
श्रीलंका एयरलाइंस ने नेपाल के लिए सेवा फिर शुरू की
नेपाल में हिंसा के दौरान बंद रहे काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को फिर से खोलने के बाद श्रीलंकाई एयरलाइंस ने आज नेपाल के लिए अपनी सेवा दोबारा शुरू कर दी। उड़ान संख्या यूएल-181 भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 8ः15 बजे काठमांडू के लिए रवाना हुई। काठमांडू से वापसी उड़ान के शाम 4ः 40 बजे पहुंचने की उम्मीद है।
नेपाल में जेलब्रेक की कोशिश, भाग रहे कैदियों पर सेना की फायरिंग से 12 घायल
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के उग्र रूप ने सभी को हैरान कर दिया है। नेपाल में अब शुक्रवार को तक कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। इस बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। नेपाल के रामेछाप जिला जेल में बड़े पैमाने पर कैदी भागने की फिराक में थे, जिनपर सेना द्वारा गोलीबारी की गई।