नेपाल में शांति बहाली को लेकर भारत का समर्थन, पीएम मोदी ने सुशीला कार्की से फोन पर की बातचीत

News Saga Desk  

नई दिल्ली। नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अतंरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बातचीत की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। इसके साथ ही, मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।”

नेपाल में कैसे हैं हालात?

नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद तनाव की उठी लपटें अब शांत हो चुकी हैं। अब देश में हालात फिर से सामान्य हो रहे हैं। सरकारी दफ्तरें और कामकाज अब पहले की तरह शुरू हो चुके हैं। 


Read More News

जमशेदपुर के जू में बाघिन के 3 शावकों को मिले नाम, 1900 सुझावों में हुआ चयन, अवनि-कायरा और शक्ति से होगी पहचान

जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जन्मीं तीन बाघिनों का नामकरण हुआ। 1900 सुझावों में अवनि,...

धुर्वा डैम मर्डर केस का खुलासा, शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने ही की बिट्टू सिंह की हत्या, दो गिरफ्तार

रांची के धुर्वा डैम के पास मिले 31 वर्षीय बिट्टू सिंह के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।...

Read More