बांग्लादेश विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हुई, 78 घायल, पांच की हालत नाजुक
बांग्लादेश वायुसेना के प्रशिक्षण लड़ाकू विमान के राजधानी ढाका के उत्तरा में सोमवार को माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। इनमें 25 बच्चे शामिल हैं।
बातचीत से पहले ईरान का कड़ा संदेश: ‘परमाणु कार्यक्रम नहीं रुकेगा’, अमेरिका और यूरोपीय देशों को दी चेतावनी
ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखने का एलान किया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि इजरायल और अमेरिका के हमलों से ईरान के परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन हम परमाणु कार्यक्रम जारी रखेंगे।
ढाका में स्कूल पर गिरा बांग्लादेश एयरफोर्स का ट्रेनर विमान: 1 की मौत, 100 से अधिक घायल
बांग्लादेश की वायुसेना का एक ट्रेनर विमान ढाका के स्कूल पर गिरने से क्रैश हो गया है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। 60 घायलों को बर्न इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया।
खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान में 17 आतंकी मारे गए, आठ गिरफ्तार
पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने मुल्क के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में 17 आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान आठ दहशतगर्दों को दबोच लिया। यह जानकारी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) और खुफिया सूत्रों ने दी।
बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी का ढाका में शक्ति प्रदर्शन
बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने आज राजधानी ढाका में रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में देशभर के विभिन्न हिस्सों से लगभग पांच लाख लोग बसों और रेलगाड़ियों से पहुंचे हैं। रैली में अंतरिम सरकार से आह्वान किया गया है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, तटस्थ और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए समान अवसर सुनिश्चित कराया जाए।
ट्रंप का दावा: भारत-पाकिस्तान टकराव में गिरे 5 जेट, 24वीं बार कहा- जंग मैंने रुकवाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा किया। साथ ही उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष में सच में पांच जेट गिरे थे। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि ये विमान किस देश के गिरे थे।
तुर्किये में अमेरिकी राजदूत टॉम बैरक की घोषणा-सीरिया और इजराइल युद्धविराम पर सहमत
तुर्किये में अमेरिकी राजदूत टॉम बैरक ने शुक्रवार को कहा कि सीरिया और इजराइल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समझौते को तुर्किये, जॉर्डन और अन्य पड़ोसी देशों ने स्वीकार कर लिया है। बैरक सीरिया में अमेरिका के विशेष दूत भी हैं।
गाजा के कैथोलिक चर्च पर इजरायली हमले में 3 की मौत, नेतन्याहू ने जताया खेद – बताया मानवीय भूल
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को गाजा के एकमात्र होली फैमिली कैथोलिक चर्च में टैंक की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत पर अफसोस जताया।
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा में मारे गए लोगों का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार!
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और गोपालगंज में बुधवार को हुई हिंसा में मारे गए लोगों का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया। सरकार ने दावा किया है कि लोग अस्पताल से चारों लोगों के शव जबरदस्ती ले गए।
पाकिस्तान में आतंकवादियों ने बस को बनाया निशाना, मशहूर कव्वाल अहमद हुसैन साबरी समेत तीन की मौत
पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के कलात के बाहरी इलाके में यात्री बस पर हुए आतंकी हमले में कराची के दो कव्वालों सहित तीन लोगों की जान चली गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मारे गए लोगों में मशहूर कव्वाल अहमद हुसैन साबरी और उनके बेटे अहमद रजा साबरी शामिल हैं।