इमरान खान का आरोप: मुझे कुछ हुआ तो जिम्मेदार होंगे जनरल आसिम मुनीर, 5 अगस्त से बेटे कर सकते हैं प्रदर्शन की अगुवाई
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार सेना प्रमुख आसिम मुनीर होंगे। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ PTI के मुताबिक इमरान ने कहा कि हाल के दिनों में जेल में उनके और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के साथ बुरा व्यवहार बढ़ गया है।
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, आगजनी, चार की मौत, हालात बिगड़े, कर्फ्यू लगाया गया
शेख हसीना सरकार के पतन के बाद सुलग रहे बांग्लादेश में अंतरिम सरकार को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। गोपालगंज में कल आगजनी और हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। यहां जम्मू विद्रोह के नेताओं की राजनीतिक गतिविधियों से जनता में असंतोष फैल गया।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी मारे गए
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में आज हुए आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के जवानों ने इलाके को घेरकर निर्जन स्थान पर छुपे एक आतंकी को मार गिराया।
ब्रिटेन की वायु सुरक्षा सूची से पाकिस्तान का नाम हटा, फिर शुरू हो सकेंगी उड़ानें
पाकिस्तान की संघीय सरकार को आज ब्रिटेन ने बड़ी राहत प्रदान की है। ब्रिटेन की वायु सुरक्षा समिति ने वायु सुरक्षा सूची से पाकिस्तान का नाम हटा दिया है। ब्रिटेन ने 2021 में पाकिस्तान का नाम इस सूची में शामिल किया था। ब्रिटेन की इस घोषणा से मुल्क में खुशी का माहौल है।
अमेरिका में रह रहे लाखों अवैध प्रवासियों की मुसीबत बढ़ी,लिया जाएगा हिरासत में,जमानत पर सुनवाई भी नही होगी
ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे लाखों अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने का पक्का मन लिया है। आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने काफी कठोर नीति लागू की है।
शिक्षा विभाग बंद करने की ट्रंप की योजना को SC की हरी झंडी, आखिर क्यों एजुकेशन डिपार्पटमेंट पर ताला लगाना चाहते हैं ट्रंप?
अमेरिका की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शिक्षा विभाग को पूरी तरह से खत्म करने की राह में रास्ता साफ कर दिया है।
तूफान से न्यूयॉर्क और पांच उपनगरों में तबाही, न्यू जर्सी में आपातकाल घोषित
संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क और पांच उपनगरों में तूफान से भारी तबाही हुई है। सब-वे और राजमार्गों पर पानी भर गया है। प्रशासन ने भारी बारिश की सभी पांच उपनगरों में बाढ़ की चेतावनी जारी की । न्यू जर्सी के गवर्नर फिलिप डी. मर्फी ने हालात के मद्देनजर आपातकाल की घोषणा की।
‘बातें मीठी, लेकिन बरसाते हैं बम’ — पुतिन पर भड़के ट्रंप, यूक्रेन को ‘Patriots’ देने का किया ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ऐलान किया कि वह यूक्रेन को पैट्रियट हवाई रक्षा प्रणाली भेजेंगे और रूस पर नए प्रतिबंधों की ओर इशारा किया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूक्रेन में जंग को लेकर ट्रंप ने एक बार फिर नाराजगी जाहिर की।
पाकिस्तान में इमरान की पार्टी सड़कों पर उतरी, जेल से रिहाई के लिए ‘करो या मरो’ आंदोलन शुरू
पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए आंदोलन शुरू हो चुका है। कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतर चुके हैं। पीटीआई के प्रमुख नेता और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने मौजूदा शासकों के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन को ‘करो या मरो’ करार दिया है।
बांग्लादेश ने PM मोदी को भेजे 1000 किलो आम, ममता को भी मिला हरिभंगा का तोहफ़ा; यूनुस ने निभाई मैंगो डिप्लोमेसी
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने ‘हरिभंगा’ किस्म के 1,000 किलोग्राम आम भारत भेजे हैं। इन्हें PM मोदी, भारत के राजनयिकों और दूसरे अधिकारियों को उपहार में दिए जाएंगे। भारत के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश के तहत बांग्लादेश की इस पहल को ‘मैंगो डिप्लोमेसी’ कहा जा रहा है।