पाकिस्तान में भूकंप के बीच 213 कैदी कराची जेल से हथियार छीनकर भागे, 78 को दबोचा गया
पाकिस्तान में आधीरात के आसपास आए भूकंप के दौरान मची अफरातफरी के बीच सिंध प्रांत की राजधानी कराची के मलीर जिला जेल से 213 कैदी भाग गए। हालांकि, बाद में 78 कैदियों को पकड़ लेने का दावा किया गया है, लेकिन सिंध सरकार ने जेल ब्रेक की जांच के लिए समिति गठित करने का फैसला लिया है।
पाकिस्तान में दो पुलिस थानों पर आतंकी हमला, सात बलूच लड़ाके मारे गए
पाकिस्तान के दो प्रांतों में पिछले 24 घंटे के दौरान दो पुलिस थानों पर बड़ा हमला हुआ। इस हमले से इतर मुठभेड़ में सात बलूच लड़ाके मारे गए। बलूच लड़ाकों को पाकिस्तान आतंकी बता रहा है। बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से अजादी की मांग कर रहे हैं।
दक्षिण कोरिया आज चुनेगा अपना अगला राष्ट्रपति, मतदान शुरू
दक्षिण कोरिया के लोग आज अपना नया राष्ट्रपति चुनेंगे। राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह 6 बजे देशभर के 14,295 मतदान केंद्रों पर शुरू हो गया।
तुर्की में शांति वार्ता के लिए ट्रंप तैयार, पुतिन और जेलेंस्की से मुलाकात को लेकर व्हाइट हाउस का बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन के उस प्रस्ताव के लिए तैयार हैं, जिसमें उन्होंने ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच तीन-तरफा शांति वार्ता आयोजित करने की पेशकश की है।
रूस ने यूक्रेन को सौंपा युद्धविराम का ज्ञापन, चार क्षेत्रों से सेना हटाने और चुनाव कराने की मांग
इस्तांबुल में हुई दूसरे दौर की शांति वार्ता के बाद रूस ने यूक्रेन को एक विस्तृत युद्धविराम का ज्ञापन सौंपा है, जिसमें शांति के बदले कई गंभीर और एकतरफा शर्तें रखी गई हैं। इस ज्ञापन के सामने आने से दोनों देशों के बीच संभावित कूटनीतिक वार्ता की दिशा और भी जटिल होती दिख रही है।
ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच रूस-यूक्रेन के प्रतिनिधि शांति वार्ता के लिए इंस्ताबुल पहुंचे
लंबे समय से छिड़े युद्ध में एक-दूसरे के खून के प्यासे रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधि शांति वार्ता में हिस्सा लेने के लिए तुर्किये की राजधानी में हैं। इस बीच दोनों देशों के बीच लड़ाई जारी है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमले कर कहर बरपाया है।
बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी ने बहाली के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया
पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक दल जमात-ए-इस्लामी ने आज पार्टी के पंजीकरण और चुनाव चिन्ह की बहाली के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के अपीलीय डिवीजन के ताजा आदेश की प्रति भी सौंपी।
पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस आज तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। राजधानी के पालम एयर फोर्स स्टेशन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ही पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस से बातचीत करेंगे।
अमेरिका ने चीन पर समझौते के उल्लंघन का आरोप मढ़ा, व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हाल ही में हुए व्यापार समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ट्रंप की इस तीखी आलोचना से समझौते की स्थिरता पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। साथ ही दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध फिर से शुरू होने की आशंका बढ़ गई है।
पाकिस्तान में जज के सुरक्षा काफिले पर हमला, सिपाही की मौत
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टांडो मस्ती थाना क्षेत्र में जज के सुरक्षा काफिले पर हुए हमले में सिपाही की जान चली गई। इस हमले में दो अन्य पुलिस कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की निंदा करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।