जयशंकर ने PAK आर्मी चीफ को कट्टरपंथी कहा:बोले- उनके बर्ताव में झलकता है
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को कट्टरपंथी बताया है। उन्होंने नीदरलैंड्स की मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के विचारों और व्यवहार में धार्मिक कट्टरता साफ नजर आती है।
वाशिंगटन में गोलीबारी, इजराइली दूतावास के कर्मचारियों को लगी गोली, दो की मौत, एक जख्मी
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। गोली इजराइल के दूतावास के कर्मचारियों को लगी है। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।
नेतन्याहू का बड़ा ऐलान- “हमारा लक्ष्य स्पष्ट, गाजा अंततः इजराइली नियंत्रण में होगा”
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार रात एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इजराइल ने हमास के खिलाफ अपने “स्पष्ट और न्यायसंगत लक्ष्य” में अब तक काफी कुछ हासिल किया है, लेकिन अभी “काम पूरा नहीं हुआ है”।
पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को निष्कासित किया
पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को निष्कासित कर दिया। उसे 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने को कहा गया है। पाकिस्तान की संघीय सरकार ने यह घोषणा गुरुवार को की।
इजराइल ने गाजा पर बमबारी की, 42 की मौत, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 14 हजार बच्चे भूख से बेहाल
इजराइल की सेना द्वारा गाजा पर की गई बमबारी में आज बुधवार को सुबह से कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई है। इजराइल ने इस क्षेत्र में भयावह युद्ध को लेकर यूनाइटेड किंगडम (यूके) और यूरोपीय संघ की चिंता को खारिज कर दिया है।
पानी के लिए जलने लगा पाकिस्तान का सिंध, प्रदर्शनकारियों ने मंत्री का घर फूंका, पुलिस ने चलाई गोलियां
। पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर का घर जला दिया। प्रदर्शनकारियों ने घर की सुरक्षा में तैनात गार्ड्स को भी पीटा। रिपोर्ट के मुताबिक सिंध के नौशेहरो फिरोज जिले में मंगलवार को पुलिस और एक राष्ट्रवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी।
ट्रंप ने की 175 बिलियन डॉलर की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा
अमेरिका के राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा की। यह एक परिष्कृत नई मिसाइल रक्षा ढाल बनाने की योजना है। यह अंतरिक्ष से खतरों को रोकने में सक्षम होगी। अनुमान है कि इस पर लगभग 175 बिलियन डॉलर खर्च होंगे।
अफगानिस्तान भी रोकेगा पाकिस्तान का पानी:कुनार नदी पर डैम बना रहा
भारत के बाद अब अफगानिस्तान भी पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी के प्रवाह को रोकने के लिए डैम बनाने की तैयारी कर रहा है। तालिबान सरकार के आर्मी जनरल मुबीन ने सोमवार को कुनार नदी पर बन रहे डैम का निरीक्षण किया।
डोनाल्ड ट्रंप के बदलावों से अमेरिकी जीवन का हर पहलू प्रभावित
व्हाइट हाउस में दूसरे कार्यकाल के लिए इस साल जनवरी में धमाकेदार एंट्री करने वाले डोनाल्ड ट्रंप के बदलाव से अमेरिकी जीवन का हर पहलू प्रभावित हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में ट्रंप ने अपनी आक्रामक नीति और ध्रुवीकरण में अपने सभी पूर्ववर्तियों को पीछे छोड़ दिया है।
इजराइल ने सात दिन में हमास के 670 अधिक ठिकानों को बनाया निशाना
इजराइली सेना ने पिछले सात दिन में आतंकी समूह हमास के 670 से अधिक पर भीषण हमला किया है। पिछले 24 घंटों में इजराइल के हमलों में कम से कम 136 लोगों की जान चली गई। इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने गाजा में खाद्य पदार्थों की बुनियादी मात्रा को प्रवेश करने की अनुमति दी है।