मैंने सीमा लांघ दी… ट्रंप से बहस के बाद अब एलन मस्क को हो रहा पछतावा, क्या बोले जानें
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पिछले सप्ताह की गई अपनी कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर खेद व्यक्त किया और कहा कि उनकी पोस्ट ” बात बहुत आगे बढ़ गई”।
अमेरिका में प्रोटेस्टेंटवादियों का एसबीसी में समलैंगिक विवाह के खिलाफ मतदान
दक्षिणी बैपटिस्ट कन्वेंशन (एसबीसी) ने मंगलवार को यहां अपनी सालाना बैठक में सुप्रीम कोर्ट के 10 वर्ष पुराने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाले ऐतिहासिक फैसले के विरोध में पारित प्रस्ताव के समर्थन में भारी मतदान किया। प्रस्ताव में मांग की गई है कि ओबर्गेफेल बनाम होजेस मामले को पलटने का समय आ गया है।
पीयूष गोयल ने स्विट्जरलैंड के प्रमुख उद्योगपतियों से भारत के 11 साल के विकास पर की चर्चा, सभी ने किया निवेश का वादा, अब जाएंगे स्वीडन
भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल ने स्विटजरलैंड के खूबसूरत शहर बर्न की दो दिवसीय सफल यात्रा का समापन, गर्मजोशी, मधुर यादों और नई साझेदारियों के साथ किया।
ऑस्ट्रिया के स्कूल में गोलीबारी:अब तक 11 छात्रों की मौत, 28 घायल
ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में मंगलवार सुबह एक हाई स्कूल में फायरिंग की घटना हुई। इसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। उनमें से कम से कम चार की हालत बेहद गंभीर है। कुछ लोगों के सिर में भी गोली लगी है।
अगली ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता रविवार को मस्कट में, नेतन्याहू ने ट्रंप से फोन पर 40 मिनट तक बात की
ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच अगली अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता ओमान की राजधानी मस्कट में होगी। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए परामर्श के बाद तेहरान और वाशिंगटन के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता का अगला दौर रविवार को मस्कट में निर्धारित किया जा रहा है।
‘मस्क के साथ संबंध सुधारने की कोई इच्छा नहीं’, ट्रंप ने Tesla के CEO को दी खुली धमकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी अमेरिकी अरबपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ संबंध सुधारने की कोई इच्छा नहीं है।
ISS जाने से पहले शुभांशु शुक्ला की फाइनल रिहर्सल, कल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए होंगे रवाना
इंडियन एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला एक्सिओम मिशन 4 के तहत कल 10 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाएंगे। इससे पहले रविवार को शुभांशु ने फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की। इसमें असेंबली बिल्डिंग से रॉकेट तक जाने और उसमें बैठने के प्रोसेस को फॉलो किया।
बीच समंदर इजरायल का कमांडो ऑपरेशन, हिरासत में ली गईं ग्रेटा थनबर्ग एवं सभी कार्यकर्ता
इजराइल ने स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता और नोबेल पीस प्राइज विजेता ग्रेटा थनबर्ग और उनके जहाज को कब्जे में ले लिया है। सोमवार तड़के इजराइल की 5 स्पीड बोट्स ने जहाज को घेर लिया। इसके बाद सैनिकों ने जहाज पर चढ़कर उसे अपने कंट्रोल में ले लिया।
अमेरिका से निर्वासित किए गए 37 नेपाली नागरिकों को चार्टर्ड विमान से काठमांडू लाया गया
अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे 37 नेपाली नागरिकों को रविवार की देर शाम को एक विशेष चार्टर्ड विमान से निर्वासित किए जाने के बाद त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। काठमांडू पहुंचने पर निर्वासितों को तुरंत नेपाली आप्रवासन अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों द्वारा पूछताछ करके उन्हें अपने गंतव्य तक जाने दिया गया।
सऊदी अरब पहुंचे पाक पीएम और मुनीर, दोनों देशों में इस बात पर बनी सहमति
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर के बाद से विदेशों में घूम-घूमकर मदद मांग रहे हैं और अपनी साझेदारी को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। इसी क्रम में शरीफ सऊदी अरब पहुंचे। उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस से मुलाकात की। इस दौरान भारत के साथ तनाव के दौरान सऊदी अरब की भूमिका की प्रशंसा की।