एलन मस्क को व्हाइट हाउस से प्यार, बना सकते हैं नई राजनीतिक पार्टी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क व्हाइट हाउस का मोह नहीं छोड़ पा रहे। वह अपनी खुद की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। इस समय दोनों के संबंधों में इतनी खटास आ गई है कि वह एक-दूसरे को फूटी आंखों सुहा नहीं रहे।
पाकिस्तान के पूर्व सीनेटर अब्बास अफरीदी की विस्फोट में मौत
पाकिस्तान के पूर्व सीनेटर अब्बास अफरीदी की आज सीएमएच खारियन बर्न सेंटर में मौत हो गई। वह शुक्रवार को कोहाट के आजम बाग में हुए गैस रिसाव विस्फोट में घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें बर्न सेंटर में भर्ती कराया था।
अमेरिका में 19 देशों के लोगों के प्रवेश पर रोक, आदेश नौ जून से प्रभावी
अमेरिका ने 12 देशों के नागरिकों और अप्रवासियों के संयुक्त राज्य अमेरिका आने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा सात देशों के लोगों के प्रवेश को आंशिक रूप से प्रतिबंधित किया है। यह प्रतिबंध आदेश नौ जून से लागू होंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह इस आशय के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
अमेरिका ने नेपाल का स्पेशल स्टेटस रद्द किया, 7000 नागरिकों को यूएस छोड़ने का आदेश
अमेरिका ने नेपाल का स्पेशल स्टेटस ( विशेष संरक्षित सुविधा) रद्द करने की घोषणा की है। अमेरिका में इस सुविधा का उपयोग कर रह रहे 7000 से अधिक नेपाली नागरिकों को अमेरिका छोड़ कर जाने को कहा गया है। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने नेपाल को अब तक दिए जाने वाले टेंपररी प्रोटेक्टेड स्टेट्स को रद्द कर दिया है।
रूस का कीव पर ड्रोन और क्रूज मिसाइल हमला, मेट्रो रेल ट्रैक क्षतिगस्त
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में ड्रोन और क्रूज मिसाइल हमला कर बड़ा नुकसान किया है। रूस के हमले में कई मेट्रो रेल ट्रैक क्षतिगस्त हो गए हैं। रात भर हुए हमले में कम से कम तीन नागरिक घायल हुए हैं। कुछ दिनों से यूक्रेन और रूस के बीच हमलों में वृद्धि हुई है।
मस्क का दावा- “मेरे बिना चुनाव हार जाते ट्रंप”, अकृतज्ञता का लगाया आरोप
अमेरिकी अरबपति और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। मस्क ने कहा कि “मेरे बिना ट्रंप 2024 का चुनाव नहीं जीत सकते थे”। साथ ही ट्रंप पर उन्होंने “अकृतज्ञता” दिखाने का आरोप भी लगाया।
अमेरिका ने गाजा में सीजफायर प्रस्ताव पर वीटो लगाया: कहा- इजराइल को अपनी रक्षा करने का हक
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के गाजा में युद्धविराम कायम करने वाले प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया है। UNSC में बुधवार को इसके लिए वोटिंग हुई जिसमें 15 में से 14 देशों ने गाजा में युद्ध विराम के पक्ष में वोटिंग की।
एलन मस्क को ट्रंप का टैक्स कट्स और खर्च विधेयक पसंद नहीं आया, बताया- ‘घिनौना अभिशाप’
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी एलन मस्क को टैक्स कट्स और खर्च विधेयक पसंद नहीं आया। मस्क ने इसे ‘घिनौना अभिशाप’ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि अब बर्दाश्त से बाहर है। मस्क ने एक्स पर लिखा, “मैं इसे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता।
दक्षिण कोरिया ने ली जे-म्योंग पर जताया भरोसा, राष्ट्रपति निर्वाचित
दक्षिण कोरिया ने पांच साल के लिए अपना अगला राष्ट्रपति चुन लिया। मतदाताओं ने ली जे-म्योंग पर भरोसा जताया है। पिछले साल दिसंबर में मार्शल लॉ की विवादास्पद घोषणा पर मचे बवाल के बाद हुए उपचुनाव में ली जे-म्योंग को निर्वाचित घोषित किया गया। वह दक्षिण कोरिया की उदारवादी डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपीके) के नेता हैं।
अमेरिका में जहरीले फंगस की तस्करी के आरोप में चीन की वैज्ञानिक गिरफ्तार
संयुक्त राज्य अमेरिका में खतरनाक जहरीले फंगस (कवक) की तस्करी के आरोप में चीन की एक महिला वैज्ञानिक को पकड़ा गया है। इस फंगस का इस्तेमाल खेत-खलिहानों में फसलों को खराब करने के लिए किया जाता है। इस मामले में एफबीआई एजेंट इस महिला के पुरुष मित्र की भी तलाश कर रहे हैं।