अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी तरह की सैन्य सहायता रोकी
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई तकरार का बड़ा परिणाम सामने आ गया। व्हाइट हाउस ने बताया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जा रही सभी प्रकार की अमेरिकी सैन्य सहायता पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ट्रम्प ने रूस के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, साइबर ऑपरेशनों पर लगाई रोक
मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने रूस के खिलाफ साइबर ऑपरेशन पर रोक लगा दी है। रक्षामंत्री पीट हेगसेथ इसके लिए अमेरिकी साइबर कमांड को आदेश दिए है। पेंटागन से जुड़े एक खुफिया अधिकारी के मुताबिक, ये आदेश ट्रम्प और जेलेंस्की की मुलाकात से पहले ही दे दिए गए थे।
तिहाड़ जेल नहीं है सुरक्षित, भारत नहीं भेजेंगे संजय भंडारी को; लंदन कोर्ट का फैसला
लंदन हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय व्यवसायी संजय भंडारी की भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील को मंजूरी दे दी। भंडारी, जो रक्षा क्षेत्र के सलाहकार हैं, पर कथित रूप से टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। लॉर्ड न्यायमूर्ति टिमोथी होलोयडे और न्यायमूर्ति करेन स्टेन ने पिछले साल दिसंबर में सुनवाई के बाद 62 वर्षीय भंडारी की अपील को मानवाधिकार के आधार पर स्वीकार करते हुए फैसला सुनाया।
ट्रंप, वेंस और जेलेंस्की में जुबानी जंग, नहीं हो सका यूक्रेन से खनिज समझौता, न बन सकी युद्ध रोकने पर बात
अमेरिकी राष्ट्रपति के औपचारिक कार्यक्रम को लेकर कार्यकारी कार्यालय के लिए अधिकृत ओवल ऑफिस में पहली बार ऊंची आवाज सुनी गई। व्हाइट हाउस के पश्चिमी विंग में स्थित ओवल ऑफिस में शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ हुई मुलाकात कड़वे अनुभव के साथ खत्म हो गई।
भूकंप से दहला नेपाल, तेज झटके, काठमांडू तक हिली धरती
नेपाल में आधीरात बाद सुबह होने से कुछ पहले सिंधुपालचोक जिले में आए भूकंप से राजधानी काठमांडू तक धरती हिल गई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। अभी तक कहीं से भी किसी के मरने या घायल होने की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, रात 2:51 बजे उत्तरी नेपाल के सिंधुपालचोक में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।
अमेरिका जा रहे जेलेंस्की ने रास्ते में आयरलैंड के प्रधानमंत्री से की मुलाकात
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन से मुलाकात कर रूस के साथ युद्ध में मदद के लिए आभार जताया। यूक्रेन के राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार अमेरिका जा रहे जेलेंस्की कुछ समय के लिए आयरलैंड के शैनन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रुके। यहीं पर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई।
मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जीन हैकमैन पत्नी के साथ घर में मृत मिले
हॉलीवुड अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेटसी अरकावा न्यू मैक्सिको की राजधानी सांता फे स्थित अपने घर पर मृत पाए गए हैं। सांता फे काउंटी पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि बुधवार दोपहर जीन हैकमैन (95), बेट्सी अराकावा (63) और उनके पालतू डॉग के शव उनके घर से मिले हैं।
बांग्लादेश-भारत के बीच 2019 के एमओयू पर सवाल, त्रिपुरा को जलापूर्ति रोकने की मांग
शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। देश की अंतरिम सरकार तमाशबीन बनी हुई है। अब आधिकारिक समझौते के अभाव का हवाला देते हुए बांग्लादेश की फेनी नदी से भारत के त्रिपुरा राज्य को जलापूर्ति तत्काल बंद करने की मांग करते हुए एक कानूनी नोटिस जारी किया गया है।
संयुक्त राष्ट्र में म्यांमार, नेपाल और भूटान ने यूक्रेन के पक्ष में डाला वोट, भारत और चीन अनुपस्थित रहे
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के पड़ोसी देश म्यांमार, नेपाल और भूटान ने भी यूक्रेन के पक्ष में मतदान किया है। भारत और चीन इस मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे। संयुक्त राष्ट्र में मतदान के दौरान कुल 93 देशों ने यूक्रेन के पक्ष में मतदान किया। अमेरिका ने यूक्रेन के विरोध में पहली बार मतदान करके रूस के साथ चल रही वार्ता को और आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं।
बांग्लादेश के सूचना सलाहकार नाहिद का कैबिनेट से इस्तीफा
बांग्लादेश के सूचना सलाहकार नाहिद इस्लाम ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। जुलाई विद्रोह के प्रमुख नेता नाहिद इस्लाम ने अंतरिम सरकार से अलग होने के अपने फैसले की आज दोपहर पुष्टि की। द डेली स्टार न्यूज पेपर के अनुसार, अवामी लीग शासन को उखाड़ फेंकने वाले जुलाई विद्रोह के प्रमुख नेता नाहिद के पास सूचना-प्रसारण, डाक, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय था।