पाकिस्तान में नौ आतंकवादी मारे गए, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों को सराहा
सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में खुफिया सूचना पर आतंकवादियों के लिए शुरू ऑपरेशन में नौ दहशतगर्दों का मार गिराया। इनमें खूंखार आतंकी शिरीन भी शामिल है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुशी व्यक्त करते हुए सुरक्षा बलों की तारीफ की है।
पापुआ न्यू गिनी में 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी वापस ली गई
पापुआ न्यू गिनी के तट पर आज शक्तिशाली भूकंप आने से हड़कंप मच गया । आनन-फानन में सुनामी की चेतावनी जारी की गई, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 रही।
संयुक्त राष्ट्र नारकोटिक ड्रग्स आयोग ने पाकिस्तान को सदस्य बनाया!
संयुक्त राष्ट्र नारकोटिक ड्रग्स आयोग (सीएनडी) ने पाकिस्तान को चार साल के लिए सदस्य के रूप में चुना है। यह अवधि 2026 से 2029 तक रहेगी। यह चुनाव संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद में आयोजित मतदान के दौरान किया गया।
प्रधानमंत्री ओली ने कहा-मोदी से मुलाकात एक बड़ी उपलब्धि
बैंकाक में आयोजित बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से लौटकर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा होली ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान ओली ने दोनों देशों के बीच सभी समस्याओं का समाधान आपसी संवाद के जरिए करने सहमति बनने का दावा किया।
श्रीलंका के फ्रीडम स्क्वायर में आज होगा भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का आधिकारिक स्वागत
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के ऐतिहासिक फ्रीडम स्क्वायर में आधिकारिक स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा (04 से 06 अप्रैल) पर श्रीलंका पहुंच चुके हैं। उनकी इस यात्रा का मकसद दक्षिणी पड़ोसी के साथ आर्थिक और सामरिक संबंधों को मजबूत करना है।
बैंकाक में प्रधानमंत्री मोदी और ओली ने की मुलाकात
बैंकाक में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात हुई है। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है। यह मुलाकात अब से थोड़ी देर पहले स्थानीय समय अनुसार अपराह्न 4 बजे बैंकाक के होटल मैंडरिन ओरियंटल में मुलाकात हुई है।
ट्रंप के टैरिफ के कारण दुनिया के ज्यादातर बाजार दबाव में, एशियाई बाजारों में भी गिरावट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का असर ग्लोबल मार्केट पर साफ-साफ नजर आने लगा है। इसकी वजह से ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
‘काठमांडू हिंसा’ की जिम्मेदारी लेने से पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र का इनकार
नेपाल की राजधानी काठमांडू बीते शुक्रवार को राजशाही के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की जिम्मेदारी लेने से पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के सचिवालय ने इनकार कर दिया है। सचिवालय ने गुरुवार को शाह के हवाले से जारी बयान में आरोप लगाया है कि इस दुखद घटना के लिए सरकार की कमियां और कमजोरी जिम्मेदार हैं।
ट्रंप और मस्क को बड़ा झटका, विस्कॉन्सिन सुप्रीम कोर्ट में डेमोक्रेट समर्थित जज क्रॉफोर्ड विजयी
संयुक्त राज्य अमेरिका में आज हर जुबान पर जज सुसान क्रॉफोर्ड की जीत की चर्चा है। प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में भी डेमोक्रेटिक समर्थित उम्मीदवार जज सुसान क्रॉफोर्ड के विस्कॉन्सिन राज्य के सुप्रीम कोर्ट की दौड़ जीतने की सुर्खी है। इस दौड़ के लिए हुए चुनाव में वो जीत गई हैं।
इजराइल की सेना बमबारी करके दक्षिणी गाजा में घुसी, 17 की मौत
इजराइल की सेना (आईडीएफ) रातभर बम बरसाते हुए आज सुबह दक्षिणी गाजा में प्रवेश कर गई। इस बमबारी में कम से कम 17 लोग मारे गए। हमास के कई महत्वपूर्ण ठिकाने पलक झपकते ही मटियामेट हो गए। सेना के दक्षिणी गाजा में घुसने पर इजराइल के रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि देश की सेना गाजा पर अपने जमीनी हमले का विस्तार कर रही है।