नेपाल-तिब्बत सीमा पर 5.9 तीव्रता का भूकंप, काठमांडू तक हिली धरती

News Saga Desk

काठमांडू। नेपाल और तिब्बत की सीमा पर आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गयी है। भूकंप का असर चीन सीमा से लगे कई जिलों में दिखा। राजधानी काठमांडू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल की क्षति होने की कोई खबर नहीं है। नेपाल के भूकंप मापन केंद्र के मुताबिक, शनिवार दोपहर स्थानीय समय के अनुसार 2:35 बजे भूकंप आया। भूगर्भविद भरत कोइराला ने कहा कि भूकंप का केंद्र तिब्बत के शिगात्से में है।

उल्लेखनीय है कि तिब्बत के शिगात्से में इसी वर्ष 7 जनवरी को एक बड़ा भूकंप आया था। उस दिन भूकंप की तीव्रता 7.1 थी। इस कारण से शिगात्से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। चीनी मीडिया के मुताबिक जनवरी के इस भूकंप में 126 लोगों की जान गई थी और सैकड़ों घर ध्वस्त हो गए थे।


Read More News

झारखंड अग्निशमन सेवा को मिली 58 आधुनिक मिनी टेंडर गाड़ियां, सीएम हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

झारखंड अग्निशमन सेवा में 58 आधुनिक मिनी टेंडर वाटर विथ मिस्ट टेक्नोलॉजी वाहन शामिल। मुख्यमंत्री...

Read More